इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि वह “शांति बनाए रखने में विफल रही”। बता दें कि 11 और 12 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सुती, धुलियान, जंगीपुर और अन्य इलाकों में हिंसा भड़क उठी। दंगों में कम से कम तीन लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। केंद्रीय संचार मंत्री ने यहां कहा, “जो राज्य सरकार शांति का माहौल बनाए […]
#mpnews
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में बाणसागर परियोजना के तहत एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त महिला की जगह उसका पति यहां पर काम करने के लिए आ रहा था। इस मामले का खुलासा जब हुआ तब महिला के पति ने विभाग को 55 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा दिया, पुलिस ने पति और पत्नी पर अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि बाणसागर परियोजना के क्योंटी नहर संभाग में निविदा पद्धति के जरिए दुर्गेश गुप्ता पति संतोष गुप्ता को कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में रखा गया था।दुर्गेश की जगह काम […]
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में पिछले 15 दिनों से एक शरारती बंदर बच्चों को परेशान कर रहा है. यह बंदर बच्चों की गेंदें छीन लेता है और उन्हें काट भी देता है. कई बच्चे घायल हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग में शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बंदर की हरकतों से क्रिकेट कोच भी परेशान हैं और बच्चों की प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है. खिलाड़ी बंदर ने अब तक करीब 3 से 4 बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया है. जब कोई बच्चा उसे खाने की चीज […]
इंदौर। इंदौर-खंडवा राजमार्ग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसी कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पहला ब्रिज वाहनों के लिए खोल दिया है। बीते कुछ दिनों से वाहन ब्रिज के माध्यम से निकाले जा रहे हैं, ताकि चमेली देवी कालेज के सामने बने ब्रिज के आसपास की सड़क को दुरुस्त किया जा सके। वर्तमान में यहां अंडरपास का कार्य भी प्रगति पर है। अधिकारियों के मुताबिक मई […]
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के गांव मालाहेडा निवासी एक दंपत्ति को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में चित्तोडगढ जिले की साडास थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 1 किलो 551 ग्राम अफीम जब्त की है। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। चित्तोडगढ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व धरपकड के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी साडास आजाद पटेल, कैलाशचन्द्र, बाबुलाल, लक्ष्मण, मुकेश, रामलाल, महेश द्वारा साडास थाना […]
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को अब बेहतर तरीके से समझ रही है। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में एक वृंदावन गांव बनाया जाएगा और दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर में सोमयज्ञ में सम्मिलित हुए और यज्ञ में आहुति देने के साथ संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजा-अर्चना की तथा सुख, शांति, समृद्धि कामना की। मुख्यमंत्री ने मंच से संत जनों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। पवित्र नगरी मंदसौर को नशा मुक्त करने पर 160 समाजों द्वारा […]
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक अदालत द्वारा लगभग 25 साल पुराने, कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस की खात्मा रिपोर्ट को नामंजूर किए जाने के फैसले के बाद ये प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कांग्रेस की नेता रहीं सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने इस बारे में कल संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को लेकर एक बार फिर अपने आरोप दोहराए। सरला के भाई अनुराग मिश्रा का कहना है कि उनकी बहन सरला मिश्रा 14 फरवरी 1997 को संदिग्ध […]
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए और 2.5 करोड़ रुपये गंवा दिए । एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधियों ने 17 मार्च को नासिक पुलिस का रूप धारण करके पीड़ित को व्हाट्सएप पर कॉल किया और करीब 20 दिनों तक उससे बात करते रहे। उन्होंने कहा कि जालसाजों ने इस बीच अलग-अलग खातों में रकम का लेनदेन किया। एएसपी निरंजन शर्मा के मुताबिक, ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जिले के थाटीपुर में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव […]
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है. यहां उपसरपंच को आदिवासी युवती से विवाह करना बहुत महंगा पड़ गया. दरअसल, ये पूरी घटना छिंदवाड़ा जिले हर्रई ब्लॉक के सालढाना गांव की है. सालढाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव के एक आदिवासी युवती से विवाह के बाद गांव भर में हलचल मच गई. समाज के ठेकेदारों को उपसरपंच उरदलाल यादव का आदिवासी युवती से विवाह कर लेना बेहद नागावार गुजरा. बस फिर क्या था दस गांवों के सरपंचों की पंचायत बैठी और उपसरपंच ये लिए ये आदेश जारी किया गया कि वो 1.30 लाख […]
भोपाल। बीते तीन दिनों में सांप्रदायिक सद्भाव और माहौल बिगाड़ने की प्रदेश में तीन बड़ी घटनाओं ने यह संकेत दिया है कानून-व्यवस्था पंगु होती जा रही है। पुलिस-प्रशासन घटनाएं होने के बाद सक्रियता दिखा रहा है। सबसे पहले गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव हुआ। नीमच में शराबियों और उपद्रवियों ने तीन जैन मुनियों को पीटा। भिंड में आंबडेकर जयंती के उपलक्ष्य में निकले गए जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और फायरिंग से एक मौत हो गई। जानकारों का कहना है कि यह घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं, पर पुलिस […]

