नीमच: नीमच कृषि उपज मंडी में मंगलवार सुबह एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान मंदसौर से अश्वगंधा की उपज लेकर आया था और मंडी परिसर में ही उपज के नजदीक सो रहा था, टेंपो चालक ने लापरवाही पूर्वक उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया था, बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। औषधि कृषि उपज मंडी में मंदसौर जिले के बनी गांव निवासी 52 वर्षीय मोहनलाल पिता शोभाराम सोमवार को अश्वगंधा की उपज लेकर मंडी आए थे। देर रात […]
#mpnews
ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब वह कार्यक्रम का आखिरी सम्बोधन मंच से दे रहे थे. उनके संबोधन के दौरान मंच तो खचाखच भरा हुआ था, लेकिन मंच के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ना के बराबर रह गई थी. कार्यकर्ताओं से ज्यादा खाली कुर्सियां नजर आ रही थी. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मंच से ही पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायकों और नेताओं को दो टूक शब्दों में कहा कि आगे से वह मंच पर नहीं बैठेंगे. दरअसल कांग्रेस संगठन की ओर से हाल ही में […]
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 24 अप्रैल को महाकालेश्वर मंदिर में साइंटिस्टों की एक टीम पहुंची, जहां देशभर में अच्छी बारिश के लिए एक बड़े यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. ये यज्ञ 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जाएगा. इस यज्ञ का बारिश पर कितना प्रभाव पड़ेगा. इसका पता लगाने के लिए साइंस्टिस्ट की टीम रिसर्च करेगी, जो मंदिर पहुंची और स्टडी की. मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और वैज्ञानिक परिषद (Madhya Pradesh Council of Sci-ence and Technology and Scien-tific Council), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (Indian Institute of Technology Indore) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान […]
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार देर रात नशे में धुत युवकों ने रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हेड कांस्टेबल दौलत खान पर हमला कर दिया. आरोपियों ने जवान की वर्दी फाड़ दी, गाली-गलौज की और धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. दो अन्य आरोपी फरार हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियां भी भोपाल में प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, शनिवार देर रात करीब […]
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को ब्याहने जा रहा था. साथ में बाराती भी थे. तभी रास्ते में एक शख्स ने दूल्हे की गाड़ी को रुकवाया. उसे अंगूठा दिखाने को कहा. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि, एक सेल्समैन था. उसने दूल्हे की e-KYC करवाने के लिए उसे रोका था. e-KYC करवाने के बाद दूल्हा अपनी बारात के साथ वहां से रवाना हुआ. यह अजब-गजब मामला ब्यावरा ब्लॉक के बाल्यापुरा गांव का है. यहां बारात ले जा रहे दूल्हे के पास एक सेल्समैन पहुंचा. उसने बारात रुकवाकर पहले ई-केवाईसी की, फिर […]
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है. सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक के जरिए कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद को यह धमकी भरा पोस्ट किया गया है. आरोपी के इस पोस्ट को पहलगाम में हुई हिंसा से जोड़ कर देखा जा रहा है. विधायक के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने इस मामले में फौरन एक्शन लिया है. आरोपी ने विधायक को धमकी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, मैं कल के दिन मसूद को मार दूंगा, मेरी जमानत कराने […]
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना इलाके के सेमारिया गांव में देवर द्वारा भाभी की हत्या कर लाश को जंगल में गाड़ने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवर ने लाठी से भाभी पर हमला किया, जब उसकी मौत हो गई तो लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिया। एसडीओपी पाली एससी बोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 22 अप्रैल को आरोपी चिंतामणि गोंड़ और उसकी पत्नी का भाभी मीना गोंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि देवर ने गुस्से में आकर भाभी के सिर पर लाठी दे […]
सतना। रीवा जिले की महिला पुलिसकर्मी पर सतना में एक अधेड़ महिला से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि शाहीन खान नाम की महिला पुलिसकर्मी ने कोलगवां थाना के कुछ पुलिसकर्मियों के सहयोग से मारपीट की है और उसे धमकी दी है कि यदि जावेद खान से पैसों की मांग की तो जान से मार देंगे। बताया जाता है कि सिंधी कैंप में रहने वाली आशा सिंह पति राजेंद्र सिंह के घर में जावेद खान नामक व्यक्ति पिछले दिनों किराए से रह रहा था। जावेद खान […]
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिये ऑर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (एआई)का उपयोग कर खनन निगरानी प्रणाली विकसित की जा रही है। इस प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश की समस्त स्वीकृत 7502 खदानों की जियो टेगिंग कर खदान क्षेत्र का सीमांकन किया जा चुका है। सैटेलाइट इमेज एवं रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी की सहायता से प्रदेश में हो रहे अवैध उत्खनन एवं भंडारण पर निगरानी रखी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रणाली खदान क्षेत्र के बाहर हो रहे अवैध उत्खनन का पता लगाने में सक्षम होगी। इसके अंतर्गत एक निश्चित समय अंतराल […]
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में गत दशक में 17 करोड़ लोग गरीबी के कुचक्र से बाहर आए हैं। विश्व बैंक के अनुसार भारत में 171 मिलियन लोगों का अत्यधिक गरीबी से बाहर आना इस दशक की उल्लेखनीय उपलब्धि है। देश में मध्यप्रदेश उन 5 राज्यों में शामिल है , जहां इस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हुआ है। इस तरह गरीबी के विरूद्ध प्राप्त हो रही सफलता में मध्यप्रदेश प्रमुख सहयोगी राज्य बना है। मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट बेहतर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण मानते […]

