सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने वाले आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोटर थाना छेत्र स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी की तलाश में जुटी थी दस पुलिस टीमें जानकारी के अनुसार, अच्छू […]
#mpnews
रायसेन: मध्यप्रदेश में कड़े कानून होने के बाद भी लव जिहाद के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग जिलों से युवतियों को शिकार बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में टीआईटी कॉलेज में हिंदु युवतियों को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सियासी गलियारे तक बवाल होते देखा जा रहा है। वहीं, अब रायसेन जिले से महिला एसआई के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इश्तियाक अहमद नाम के शख्स पर एक महिला एसआई ने […]
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम के इंतजार की घडि़यां समाप्त होने को हैं। परिणाम का दिन व समय तय हो गया है। 6 मई, मंगलवार सुबह 10 बजे यह जारी किया जाएगा। स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव इसे जारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। इस साल 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बता दें, कि पिछले साल 24 अप्रैल को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। पिछले साल के परिणाम में 10वीं का 58.10 फीसद तो 12वीं […]
भोपाल: हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में भोपाल शहर के उस कैफे- क्लब-90 के रिसार्ट वाले हिस्से को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसे मुस्लिम युवाओं ने लव जिहाद का अड्डा बना रखा था। यह कार्रवाई यहां जांच के लिए झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के पहुंचने के दो घंटे बाद की गई। जिला-प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने बुलडोजर चलाकर इसका ध्वस्तीकरण कराया। हालांकि यह कैफे नगर निगम का है, जिसे लीज पर दिया गया है, लेकिन इसके संचालक ने यहां छह अतिरिक्त कमरों […]
भोपाल : मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 6 मई का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी किए। इन परीक्षा परिणामों में बेटियों ने बाजी मार ली। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं। आज मन गदगद है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा, मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने […]
सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में बसपा नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। मामला जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महादेव मोहल्ले का है। जहां बसपा नेता शुभम साहू पर रविवार रात साढ़े 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। शुभम को घायल हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुभम का […]
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का ग्वालियर प्रवास के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। मंत्री पटेल पर रेस्टोरेंट में खाने के लिए जगह न मिलने पर विवाद करने का आरोप है। घटना का CCTV भी रेस्टोरेंट के मालिक ने जारी किए है। हालांकि हाईवोल्टेज हंगामे के बाद देर रात मंत्री पटेल और रेस्टोरेंट के मालिक के साथ चर्चा हुई और बताया जा रहा है कि मामला शांत हो गया है। दरअसल MP के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पर आरोप है कि वह रविवार रात सिटी सेंटर इलाके के क्वालिटी रेस्टोरेंट […]
उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां मंदिर के गेट नंबर-1 के पास बने फैसिलिटी सेंटर के ऊपर अचानक आग भड़क उठी। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के नजदीक बने फैसिलिटी सेंटर की छत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कंट्रोल रूम है। वहीं अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले वहां से धुआं उठता देखा […]
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से ब्लैकमेलिंग का मामले सामने आया है, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एक युवक ने पहले लड़की से प्यार का नाटक किया और फिर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाकर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद युवक ने लड़की को उसी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया. जब लड़की ने मामले में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आरोपी युवक पर एक लड़की से सोशल मीडिया साइट के जरिए दोस्ती करने और उसे प्यार का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने और फोटो-वीडियो के जरिए लड़की को […]
मध्य प्रदेश के सिवनी में पत्नियों को वश में करने के लिए दो पतियों ने तांत्रिक से मदद मांगी. तांत्रिक ने उन्हें जंगल जाकर ऐसा काम करने को कहा, जिससे पत्नियां तो कंट्रोल में हुई नहीं, लेकिन दोनों पतियों को जेल जरूर हो गई. दरअसल, इन लोगों ने एक तांत्रिक के कहने पर मरी हुई बाघिन के पंजे काट लिए थे. साथ ही दांत उखाड़ने के बाद बाखिन की खाल काट ली थी. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो कहानी पुलिस को बताई, उसे सुनकर हर कोई हैरान है. सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व एरिया में 26 […]

