#jaipurnews

राजस्थान के जयपुर में प्राइवेट स्लीपर बस अचानक से हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई. हादसे में बस के अंदर बैठे तीन मजदूरों की मौत हो गई.

राजस्थान के जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में आग के हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है.

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने ऐसे चोरों गिरफ्तार किया है, जो बड़ी ही चालाकी से वाहन चोरी करते थे और 5 हजार रुपये में बाइक की होम डिलीवरी करते थे.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में मजार विवाद सामने आया है. केवल छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए बने इस कॉलेज परिसर में तीन मजारों के निर्माण के बाद मामला धार्मिक रंग ले चुका है. ये मजारें कॉलेज परिसर के भीतर पंप हाउस और पानी की टंकी के पास बनी हैं.

राजस्थान की राजधानी जयपुर से लूट की कोशिश की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बाइक सवार लुटेरा ने महिला से उसका बैग छीनने की कोशिस करते हुए उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के दौरान सिर के बल गिरने से महिला कोमा में चली गई है.

उत्तराखंड में रविवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले जयपुर निवासी पायलट और लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर) राजवीर सिंह चौहान की आज मंगलवार को अंतिम यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में राजवीर की पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान के साथ राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी शामिल हुए.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हॉलिडे इन और रैफल्स होटल समेत दो आलीशान होटलों में बम होने की धमकियां मिलने के बाद खाली करा लिया गया. होटल में बम होने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दोनों होटलों को खाली करा लिया गया. एक होटल में राज्य के तीन मंत्री मौजूद थे, जानकारी के बाद तीनों मंत्री ने होटल परिसर को छोड़ दिया. होटल हॉलिडे इन को मिली धमकी को जल्द ही एक झूठा मामला माना गया, क्योंकि बम और डॉग स्क्वॉड टीम की गहन तलाशी के बाद भी कोई विस्फोटक नहीं मिला. एक अधिकारी ने […]

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद और इंद्र देव के आशीर्वाद के लिए अनूठा यज्ञ किया गया. नौतपा के प्रचंड गर्मी ने पशु-पक्षी, जीव-जंतु के साथ ही इंसानों की हाल बेहाल करा हुआ है. इससे निजात पाने के लिए जयपुर के पंडितों ने अनूठा यज्ञ करके सूर्य देव से तपिश कम करने की प्रार्थना की है. इसके कई फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई पंडित बर्फ के ठंडे पानी में बैठकर पूरा-अर्चना और यज्ञ करते हुए नजर आ रहे हैं. देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. […]

राजस्थान के दौसा से हनीट्रैप का मामला सामने आया है. यहां से तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उसने पैसे ऐंठती थीं. यही नहीं ये महिलाएं इतनी शातिर थी कि अगर कोई इन्हें पैसे देने से इनकार करता था तो ये महिलाएं उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी तक देती थी. तीनों महिलाएं लोगों को ब्लैकमेल करने का काम करती और पैसे ऐंठती थीं. अब तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि तीनों जयपुर की रहने वाली हैं और […]