#cmmann

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इस आरोपों के बाद अब सरकार ने उनके खिलाफ विजलेंस ने छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकारी मामले की जांच के लिए सुबह रमन अरोड़ा के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें किस पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा इसकी अभी जानकारी सामने नहीं […]

भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान बीते 9 मई की रात को फिरोजपुर के खाई फेमे गांव में पाक के ड्रोन हमले में एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें एक महिला भी शामिल थी. तीनों जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, हालांकि महिला ने आज यानी मंगलवार (13 मई ) को दम तोड़ दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिला के निधन पर दुख जाहिर किया है. सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘पिछले दिनों फिरोजपुर के गांव खाई फेमे की का […]

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के बने हालातों के चलते पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से खास अपील की है। वहीं पंजाब के रिहायशी इलाकों को निशाने को CM Mann ने गलत बताया है। उन्होंने लोगों से कहा कि पैनिक न हों और न ही जमाखोरी करें। पंजाब में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगोंको अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। CM Mann ने कहा कि आर्मी वालों से आज बातचीत हुई है। इसी के चलते हुए लोगों से अपील करते हैं कि, अगर कोई विस्फोट होता है तो […]

पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा बांध के पानी के बंटवारे चल रहे विवाद में अब बयानबाजी तेज हो चली है. पंजाब सरकार का साफ कहना है कि वो हरियाणा को पानी नहीं देंगे. मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि अब पंजाब विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है. यह सत्र सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होगा. इससे पहले मीडिया से बात करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साफ कर दिया कि वे पानी नहीं देंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद को खारिज करते हुए कहा […]

चंडीगढ़: पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक गति देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में गांव सुरक्षा समितियों के सैकड़ों सदस्यों को उनके क्षेत्रों से नशे की इस बुराई को जड़ से खत्म करने की शपथ दिलाई। गांव सुरक्षा समितियों को शपथ दिलाते समय मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 31 मई तक पंजाब नशामुक्त राज्य होगा। पी.ए.पी. ग्राउंड में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जैसे देश की सेना युद्ध जीतने से पहले नक्शा तैयार करती है, उसी तरह पंजाब सरकार ने भी नशों के खिलाफ […]

 पंजाब के पानी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चल रही है। वह इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से वह अतिरिक्त पानी देने का दबाव बना रही है, लेकिन उनके पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है और वह हरियाणा को उसके हिस्से का पानी पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार उन पर दबाव बना रही […]

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईलेवल की मीटिंग बुलाई। इस दौरान पंजाब पुलिस DGP गौरव यादव और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में CM Mann ने कहा कि, ”पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन स्थानों पर पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस व पुलिस वर्ती में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के […]

पंजाब के महिलाओं को हजार-हजार देने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि, इसके लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है और जैसे ही हमारे पास आवश्यक बजट होगा, कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस निर्णय पर मोहर लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट में प्रावधान करने की जरूरत नहीं है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए सीएम मान ने कहा कि हमने 5 गारंटी दी थी, लेकिन हमने 7 गारंटी पूरी कर दी हैं। हमने टोल प्लाजा की गारंटी तो नहीं दी, लेकिन उसे पूरा किया और टोल प्लाजा बंद […]

नेशनल महिला दिवस पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खालसा कॉलेज फॉर विमेन अमृतसर पहुंचे। इस दौरान विशेष कार्यक्रम रखा हुआ था, जिसमें उन्होंने शिरकत की। इस दौरान कॉलेज की छात्रों के साथ बातचीत भी की और छात्रों ने सीएम मान से सवाल जवाब भी किए। वहीं इस मौके पर एक छात्रा ने सीएम मान से सवाल पूछा कि, क्या वह अपने घर पर भी मुख्यमंत्री की तरह ही रहते हैं। छात्रा के इस  सवाल पर सीएम मान हंस पड़े। उन्होंने कहा कि वह घर पर सीएम की तरह नहीं रहते। महिलाएं जगत जननी हैं…उनसे डरना यूनिवर्सल ट्रूथ है, ये […]

पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक सहित वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार में भाग लेने वाले पंजाब के आप विधायकों को धन्यवाद दिया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप पार्टी ने पिछले […]