टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड के लिए 8 टीमों के नाम तय हो गए हैं और 12 टीमों का सफर यहीं खत्म हो गया है. सुपर-8 स्टेज के मैच 21 फरवरी से खेले जाएंगे, जहां 4 टीमों के सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट आउंसिल ने बड़ा ऐलान किया है. टी20 वर्ल्ड कप का अगला एडिशन साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया (Bangladesh makes great comeback) और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों के नाम तय हो गए हैं. वहीं, बाकी 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर राउंड से होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 12 टीमों के नाम तय
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है, ऐसे में दोनों टीमों ने मेजबान के तौर पर पहले ही क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों को ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मिल गया. भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने अपनी जगह पक्की कर ली है. कुल मिलाकर 9 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिली है.
रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगी ये टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 3 टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह बनाएंगी, जिसकी कट-ऑफ डेट 9 मार्च है. बता दें, कट-ऑफ डेट से पहले कोई इंटरनेशनल मुकाबले तय नहीं हैं, ऐसे (Bangladesh makes great comeback) में रैंकिंग में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. फिलहाल बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड इस रेस में सबसे आगे हैं और इनकी जगह भी लगभग पक्की है, बस 9 मार्च को आईसीसी के ऐलान का इंतजार है.


