नई दिल्ली : स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में बुधवार को (Swati Maliwal Assault Case) मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस मुंबई से वापस ले आई है। बिभव के आईफोन का डेटा फिर से हासिल करने के लिए उन्हें मंगलवार को मुंबई ले जाया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें – मेट्रो में अरविंद केजरीवाल पर लिख रहा था धमकी भरे मैसेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से दुर्व्यवहार के आरोप में बिभव कुमार पांच दिन की पुलिस हिरासत में हैं। कुमार को उनके आईफोन का डेटा प्राप्त करने के लिए मंगलवार को मुंबई ले जाया गया था। बिभव ने अपनी गिरफ्तारी से पहले कथित रूप से फोन को ‘फॉर्मेट’ कर दिया था। पुलिस को संदेह है कि मुंबई में किसी व्यक्ति को या वहां किसी उपकरण में अपने फोन का डेटा भेजने के बाद बिभव ने अपना फोन फॉर्मेट किया था।

इसे भी पढ़ें – अपने क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दे पर करूंगा काम : जेपी अग्रवाल

Swati Maliwal Assault Case – एक अधिकारी ने बताया कि कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की CCTV रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा,बृहस्पतिवार को कुमार की हिरासत खत्म हो रही है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर सभी साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। इस बीच, मालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए पार्टी में सभी पर ‘बहुत दबाव’ है।

Share.
Exit mobile version