कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मिलकर केक काटा।
इसे भी पढ़ें – PM मोदी ने किया नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन
इस मौके पर राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेता समारोह में मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले AICC मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन पर फूल भी बरसाए।
