ग्रहों के राजा सूर्यदेव अपनी मित्र राशि वृषभ से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्यदेव का ये गोचर कुछ राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है. सूर्य का गोचर 15 जून 2025, दिन रविवार को होगा. इस गोचर को मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है. सूर्य लगभग एक महीने तक मिथुन राशि में रहेंगे. ज्योतिषीय दृष्टि के (suryadev will enter gemini) अनुसार, इस दौरान मिथुन राशि में सूर्य, बुध और गुरु का त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. गुरु (बृहस्पति) भी 12 साल बाद मिथुन राशि में आए हैं, और बुध भी मिथुन राशि में ही रहेंगे. सूर्य और गुरु की युति से गुरु आदित्य राजयोग भी बनेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ और फलदायी साबित होगा.
इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
- मिथुन राशि (Gemini): सूर्य आपके ही लग्न (पहले भाव) में प्रवेश कर रहे हैं, यह आपके आत्मविश्वास, ऊर्जा और व्यक्तित्व में वृद्धि करेगा. व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नए अवसर मिलेंगे और निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है. भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं. पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार हो सकता है और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी.
- सिंह राशि (Leo): सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, और उनका मिथुन राशि में प्रवेश आपके आय भाव (11वें भाव) में होगा. यह आय के नए सोर्स खोलेगा, लंबित धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यस्थल पर आपकी पहचान बनेगी, सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बन सकते हैं. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे.
- तुला राशि (Libra): सूर्य आपके भाग्य भाव (9वें भाव) में प्रवेश करेंगे. इससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नए व्यवसाय शुरू करने के संकेत हैं. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है. .
- कुंभ राशि (Aquarius): सूर्य आपके पंचम भाव (संतान, शिक्षा, प्रेम) में गोचर करेंगे. यह संतान पक्ष से शुभ समाचार दिलाएगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.
- धनु राशि (Sagittarius): सूर्य आपके सप्तम भाव (विवाह, साझेदारी) में गोचर करेंगे. यह वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा और जीवनसाथी से लाभ प्राप्त होगा. व्यापारिक साझेदारी में लाभ (suryadev will enter gemini) होगा और नए अनुबंध मिल सकते हैं. जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं.
