Supreme Court ने SBI की तरफ से चुनाव आयोग को सौंपे गए Electoral Bonds से जुड़ी जानकारियों में यूनिक नंबर को शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। शीर्ष अदालत ने भारतीय स्टेट बैंक से कहा कि वह Electoral Bonds नंबर यानी यूनिक नंबर भी शेयर करे।
इसे भी पढ़ें – PM Modi ने भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया, बोले – किसानों को सपोर्ट कर रही सरकार
यूनिक नबंर की भी मांगी जानकारी
दरअसल, दो वरिष्ठ वकीलों प्रशांत भूषण और कपिल सिब्बल ने Supreme Court का ध्यान इस ओर दिलाया और कहा कि एसबीआई ने यूनिक नंबर मुहैया नहीं कराया है, इस कारण बहुत सी बातों का पता नहीं चल पाएगा।
तो आइए जानते हैं कि प्रशांत भूषण और कपिल सिब्बल आखिर किस यूनिक नंबर की बात कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से इलेक्टोरल बॉन्ड का कौन सा नंबर साझा करने को कहा है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने जिस यूनिक नंबर की बात की है वो दरअसल हर इलेक्टोरल बॉन्ड पर अंकित होता है।


