अबूझमाड़ की पहचान कभी नक्सलगढ़ के रुप में हुआ करती थी. अब ये पहचान तेजी से बदल रही है. अब नक्सलगढ़ की पहचान मेहनतकश किसान और खिलाड़ी के गढ़ के रुप में हो रही है. यहां के खिलाड़ियों ने बस्तर (super heroes of abujhmad)ओलंपिक में इस बात को स्थापित भी कर दिया है. मैदान चाहे तीरंदाजी का हो या फिर मलखंभ का यहां के खिलाड़ी सिर्फ जीत पर निशाना लगाना जानते हैं. अबूझमाड़ के होनहार खिलाड़ी आज देश के कोने कोने में जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
बस्तर ओलंपिक 2025
बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में भी अबूझमाड़ की मलखंभ टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जगदलपुर इंदिरा स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने इस टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया. खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों की तालियां बटोरी.
अबूझमाड़ की मलखंभ टीम है देशभर में फेमस
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ से निकली मलखंभ की टीम ने राष्ट्रीय स्तर में आयोजित रियालिटी शो 2023 इंडियाज गॉट टैलेंट के 10 सीजन में भाग लिया था. फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम विजेता भी बनी. टीम को जीत के रुप में ट्रॉफी के साथ 20 लाख नकद इनाम भी मिला. टीम को इनाम के तौर पर एक कार भी भेंट की गई. इस जीत के साथ अबूझमाड़ की मलखंभ टीम पूरे देश में फेमस हो गई. कहते हैं कि अबूझमाड़ का जंगल अबूझ है. लेकिन इस (super heroes of abujhmad) अबूझ जंगल से निकले इन बच्चों को आज पूरा देश जानता है. इनके हुनर और खेल की सराहना करता है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने अपने खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से ईटीवी भारत की टीम ने बातचीत की.


