चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस साजिश के तहत पंजाब के असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गठबंधन में हैं। उन्होंने केंद्र और भाजपा के खिलाफ पंजाब में भ्रम फैलाने को लेकर इन दोनों पार्टियों की कड़ी आलोचना (lies being spread under conspiracy) करते हुए कहा कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में केंद्र के खिलाफ नफरत फैलाने की यह साजिश राज्य के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है।
तथ्यों और आंकड़ों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आखिरकार 6 महीने बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मान लिया है कि केंद्र से आपदा राहत के लिए 13 हजार करोड़ रुपये आए थे, जिनमें से केवल 477 करोड़ रुपये खर्च किए गए और बाकी राशि पिछली सरकारों द्वारा खर्च कर दी गई।
इसे भी पढ़ें – लालजीत भुल्लर पर सीएम मान का ‘हथौड़ा’! इस्तीफा मंजूर और अब FIR के आदेश
उन्होंने कहा कि जिन पर यह राशि गबन करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, उसी कांग्रेस के नेता संसद में आप सरकार के पक्ष में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रही है और उसके नेता या तो भगवंत मान के सामने झुक गए हैं या अपने पिछले भ्रष्टाचार के कारण बोलने की स्थिति में नहीं हैं। अब दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब के लोगों में केंद्र और भाजपा के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं।
lies being spread under conspiracy – सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ बनाए जा रहे कथित नैरेटिव को तथ्यों के आधार पर खारिज करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के समय देश का कृषि बजट 21,933 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 4.27 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं।
