पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।भाजपा में शामिल होने से करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद जाखड़ (Sunil Jakhar On Congress) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केवल हिंदू भाईचारे का बल्कि सिख भाईचारे का भी अपमान किया।उन्होंने आगे कहा ‘मैं पंजाब के भाईचारे के लिए लड़ रहा हूं। जो काम एके-47 की गोलियां नहीं कर पाई, उन्होंने अपनी (बोली) जुबान से किया।
इसे भी पढ़ें – नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की कैद, 32 साल पुराने रोडरेज मामले में हुई सजा
Sunil Jakhar On Congress – बीजेपी में शामिल होने के बाद जाखड़ ने कहा कि पिछले 50 साल में मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्होंने कहा कि आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया है।
फरवरी में चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा करने वाले जाखड़ को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया था और पिछले महीने राज्य के चुनावों में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जाखड़ के बयानों ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित किया था।
इसे भी पढ़ें – पंजाब पुलिस ने जासूसी नेटवर्क का किया खुलासा, ISI से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब में सुनील जाखड़ की गिनती प्रभावशाली नेताओं में होती है। नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले सुनील जाखड़ चार साल तक पंजाब कांग्रेस के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 68 साल के नेता ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है लेकिन वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे राष्ट्र की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है।