गर्मियों का सीजन चल रहा है चढ़ते पारे के साथ बढ़ती गर्मी बहुत परेशान कर सकती है इस मौसम में जलन एवं सन स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है सन स्ट्रोक (Sun Stroke) के क्या लक्षण हैं एवं उनसे कैसे बचा जा सकता है इस पर शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज की डॉ पूजा त्रिपाठी पांडे ने विस्तार से चर्चा की है।

इसे भी पढ़ें – पार्किंसंस : समय पर उपचार ही रोग को नियंत्रित करने में कारगर

सन स्ट्रोक के कुछ आम लक्षण इस प्रकार हो सकते है जैसे शरीर में पानी की कमी होना,आंखों में जलन और
शरीर का गर्म होना है।ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।कोई भी लापरवाही आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Sun Stroke – सन स्ट्रोक या लू से कैसे खुद को बचाया जाए-
सन स्ट्रोक से बचने के लिए रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पिएं।
इसके अलावा आप घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते हैं, जैसे छाछ, चावल का पानी, नींबू या आम का रस और दाल का सूप।
इतना ही नहीं आप हल्के, ढीले और पूरी आस्तिन वाले कपड़े ही पहने परंतु ख़ास कर स्कूल में बच्चों को आधी आस्तीन पहनने को बाध्य किया जाता है एवं धूप में अस्सेंबली कराई जाती है जो कभी कभी चिंताजनक हो सकता है। सिर को हमेशा कवर कर कर के रखें। साथ ही शरीर के बढ़ते तापमान को कंट्रोल करने के लिए ठंडे पानी से नहाएं।

इसे भी पढ़ें – बीमारी : रफ्तार धीमी लेकिन खतरा बरकरार

किसे होता है सन स्ट्रोक का अधिक खतरा:
– अधिक मोटे लोगों को
– जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं
– हृदय रोग से जुड़े लोगों को
– छोटे बच्चों को

सन स्ट्रोक के लक्षण:
– तेज बुखार
– सिरदर्द
– हड्डियों और मांसपेशियों में तेज दर्द और ऐंठन होना
– सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगना
– धड़कन तेज हो जाना
– गर्मी होने के बावजूद पसीना ना निकलना
– स्किन पर लाल चकते पड़ जाना

सन स्ट्रोक से बचाव के उपाय

– सन स्ट्रोक होने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं।                                                                                 – जब तक डॉक्टर ना आ जाएं, तब तक किसी ठंडी जगह पर ही रहें।
– पैरों को ऊपर उठाकर रखें।
– यदि इंसान को होश है तो ढ़ेर सारा पानी पीलायें।
– धीरे-धीरे शरीर को बर्फ के पैक से ठंडा करें, ठंडा स्प्रे करें या ठंडे पानी से स्पंज करें।

 

 

Share.
Exit mobile version