सुकमा : बस्तर के वीर जवानों का बलिदान प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इसी गौरव और संवेदनशीलता के साथ, छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सुकमा जिले के (paid tribute to sacrifice) जगरगुंडा स्थित शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पर पहुंचीं। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

paid tribute to sacrifice – शहीद के घर का वातावरण अत्यंत भावुक था। मंत्री राजवाड़े ने शहीद की माताजी से मुलाकात की और उनका हाथ थामकर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद केवल अपने परिवार के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के बेटे होते हैं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि शहीद की माताजी के लिए ‘अंत्योदय राशन कार्ड’ बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही, उन्हें शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलना सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Share.
Exit mobile version