Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव
    • Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गरमाई सियासत
    • Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म करने का मास्टर प्लान
    • उत्तम नगर में ‘उड़ता दिल्ली’! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- ‘खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस’
    • Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री का बयान
    • Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चालक की जिंदा जलकर मौत
    • Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर

    Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर

    March 29, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सुकमा: चार दशकों से बस्तर में काबिज नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की थी. उसका बस्तर में चलाए जा रहे नक्सल ऑपरेशन में असर दिखाई दिया. नक्सलियों के टॉप कमांडर बसवा राजू और हिड़मा समेत कई नक्सली मारे गए. कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इस बीच सुकमा में 29 मार्च को नक्सल एनकाउंटर हुआ है. इस नक्सल मुठभेड़ में नक्सल कमांडर मुचाकी कैलाश मारा गया है.

    सुकमा के पोलमपल्ली में हुआ एनकाउंटर

    नक्सल फ्री इंडिया के डेडलाइन में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं. उससे पहले 29 मार्च को सुकमा के पोलमपल्ली में एक बड़ा नक्सल एनकाउंटर हुआ. इस अभियान की जानकारी सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दी है. उन्होंने मीडिया को बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. यह ऑपरेशन केवल एक नियमित कार्रवाई नहीं थी, बल्कि उस अंतिम लड़ाई का हिस्सा था, जो वर्षों से बस्तर की धरती को हिंसा से मुक्त करने के लिए लड़ी जा रही है.

    मुठभेड़ में नक्सलियों का सेक्शन कमांड ढेर

    29 मार्च की सुबह पोलमल्ली में फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई. DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही. मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने इलाके की सर्चिंग की, तो एक पुरुष माओवादी का शव हथियार के साथ बरामद हुआ. यह कोई सामान्य कैडर नहीं था. मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश था. वह प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सुकमा एस पी किरण चव्हाण ने कहा DRG टीम ने सटीक सूचना पर कार्रवाई की, जिसमें एक इनामी माओवादी मारा गया है. लगातार ऑपरेशन जारी है हमारा लक्ष्य साफ है बस्तर को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाना और युवाओं को हिंसा से दूर मुख्यधारा में लाना है.

    मूचाकी कैलाश एक ऐसा नाम, जो कई बड़ी घटनाओं से जुड़ा रहा. नागरिकों की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिशों में उसकी भूमिका रही- किरण चव्हाण, एसपी, सुकमा

    बस्तर आईजी ने नक्सल एनकाउंटर की जानकारी दी

    यह मुठभेड़ सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि उस सोच पर वार है, जिसने वर्षों तक बस्तर को खून और डर के साये में रखा. अब वही बस्तर बदल रहा है जहां बंदूक की जगह विकास की बातें हो रही हैं, और डर की जगह उम्मीद जन्म ले रही है. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने इस घटना के बाद एक अहम संदेश दिया. उन्होंने साफ कहा कि माओवादी कैडरों के पास अब आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अपने अंतिम चरण में है. यह सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि एक मौका है जिंदगी को दोबारा शुरू करने का.

    नक्सलियों से सरेंडर की अपील

    बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने नक्सलियों से सरेंडर की अपील की है. उन्होंने कहा कि माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ें, समाज की मुख्यधारा में लौटें और एक सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन अपनाएं. क्योंकि अब समय बहुत कम बचा है या तो बदलाव को अपनाइए, या फिर इस बदलते दौर में खुद को पीछे छोड़ दीजिए.

    नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले सुकमा में अब माओवादियों का सफाया हो रहा है. सुकमा की पहचान बदल रही है. यहां अब सड़कों का जाल बिछ रहा है, स्कूल खुल रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। सबसे बड़ी बात लोगों के दिलों में डर की जगह भरोसा लौट रहा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बात

    Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश

    बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं है ये जंग

    छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्रम की डिटेल

    छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती में इनका रहा दबदबा

    Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.