मोगा : माघी मेले के अवसर पर मोगा के तख्तूपुरा में शिरोमणि अकाली दल द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंच से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर (Sukhbir Badal spoke at Maghi fair) हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दो से ढाई दशकों तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री पंजाब की सत्ता में रहे, लेकिन इसके बावजूद आम लोगों के हित में कोई ठोस काम नहीं किया गया। इसके विपरीत आज जो बुनियादी सुविधाएं नजर आती हैं, वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की दूरदर्शी नीतियों का नतीजा हैं।
इसे भी पढ़ें – जनता की सुरक्षा सर्वोपरि: गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की तेज़ कार्रवाई
सुखबीर बादल ने कहा कि खेती के लिए ट्यूबवेलों को दिए गए बिजली कनेक्शन और उन्हें मुफ्त करने का फैसला भी प्रकाश सिंह बादल की देन है। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी अपनी राजनीतिक यात्रा भी इसी जिले से शुरू हुई थी और संसद सदस्य रहते हुए क्षेत्र की मांगों को गंभीरता से सुना जाता था। उन्होंने दावा किया कि सड़कें, हाईवे, पुल और लगातार बिजली आपूर्ति जैसी सुविधाएं अकाली दल के शासनकाल की पहचान रही हैं।
इसे भी पढ़ें – राणा बलचौरिया मर्डर केस में SSP मोहाली के बड़े खुलासे, गिरफ्तार शूटरों ने बताए चौंकाने वाले सच
Sukhbir Badal spoke at Maghi fair – आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बाहरी ताकतों की बातों में आकर गलती की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में आम आदमी पार्टी के पंजाब में सक्रिय होने के बाद 2015 से राज्य में बेअदबी की घटनाएं शुरू हुईं। उनका कहना था कि सत्ता की चाह में समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हो गईं।


