अमृतसर : आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मृतक DM गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा। इस मौके पर उन्होंने  (Sukhbir Badal news) परिवार की हिम्मत बढ़ाई और भरोसा दिलाया कि अकाली दल इस मामले में इंसाफ दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगा।

मीडिया से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी को इस हद तक मजबूर करना कि वह सुसाइड जैसा कदम उठाए, यह बहुत दुखद और गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गगनदीप सिंह रंधावा को एक मंत्री के दबाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले को बहुत हल्के में ले रही है।

इसे भी पढ़ें –  तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए मांगी CBI जांच

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद सिर्फ मंत्री को बचाना है, इसलिए शिरोमणि अकाली दल को पंजाब पुलिस की जांच पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर CBI जांच नहीं हुई तो पंजाब पुलिस की जांच मंजूर नहीं होगी।

Sukhbir Badal news – सुखबीर बादल ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल कुछ लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और कुछ को VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उन्होंने खास तौर पर लाल जीत भुल्लर को जेल में VIP सुविधाएं मिलने का मुद्दा उठाया। बादल ने कहा कि उन्हें जेल में AC कमरा दिया गया है, घर से खाना आ रहा है और स्टाफ भी उनकी सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Share.
Exit mobile version