मशहूर सूफी गायक ज्योति नूरां एक बार फिर विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। ज्योति नूरां और उसके पहले पति कुणाल पासी ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति नूरां और उसके पति ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।
इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई से संबंधित अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
ज्योति नूरां ने लगाए ये आरोप
ज्योति ने अपने पहले पति पर आरोप लगाएं हैं कि वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिसे लेकर सिंगर ने पुलिस को भी शिकायत दी है। ज्योति का कहना है कि उसके पहले पति ने उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया था। जब वह उससे मिलने विधिपुर फ्लाईओवर पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही एक अन्य गाड़ी भी मौजूद थी। वहां, कुणाल उसे धमकियां देने लगा की उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा तो उसने अपनी जान को खतरा महसूर करते हुए अपने पति अविनाश कुमार को फोन किया। इसके बाद अविनाश वहां पर अपने दोस्त लेकर पहुंचा, जिसके बाद कुणाल वहां से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें – पंजाब के फाजिल्का में जमीन विवाद को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
कुणाल पासी ने भी लगाए ये आरोप
वहीं दूसरी तरफ कुणाल पासी का कहना है कि जालंधर विधिपुर फाटक के पास ज्योति नूरां गाड़ियां उसके पीछे लगा ली और दोनों साइड से गाड़ी को टक्कर मारी। जब आगे जाकर कुणाल ने गाड़ी रोकी तो उस पर पिस्तौल व तेजधार हथियारों से हमाला कर दिया गया। इसके बाद वह गाड़ी भगाकर वहां से निकल गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
