मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : सरगुजा संभाग के वनांचल जिले एमसीबी में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस कप्तान के बदले जाने के बाद से सभी थाना क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद है. शुक्रवार को थाना प्रभारी विजय (strong action by police) सिंह के नेतृत्व में चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा, शराब और सट्टा कारोबार में लिप्त 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सभी का शहर में जुलूस निकालकर उन्हें आम जनता के सामने पेश किया गया है.

नशे के सौदागरों और अपराधियों पर एक्शन: रत्ना सिंह मनेंद्रगढ़ की नई एसपी बनीं है. उसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड और गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमार कार्रवाई की है. पुलिस ने कुल दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी नशे के कारोबार और कई तरह के अपराध में लिप्त थे.

गिरफ्तार आरोपियों का निकाला गया जुलूस: शराब और नशे के अन्य तरह के आरोपों में गिरफ्तार आरोपियों को चिरमिरी पुलिसी ने जुलूस निकाला. इस दौरान सभी आरोपियों से नशा का कारोबार करना (strong action by police) अपराध है, पुलिस हमारे बाप है जैसे नारे लगवाए गए. इस कार्रवाई से अन्य अपराधियों के हौसले भी पस्त होते दिखाई दिए.

 

Share.
Exit mobile version