अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दोनों प्रमुख सूचकांक, (Stock Market Crash Today) बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में भारी गिरावट देखने को मिली. BSE सेंसेक्स 1097 (1.37%) अंकों की भारी गिरावट के साथ 78,918.90 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 भी 315.45 (1.27%) अंक गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ.

Stock Market Crash Today – मार्केट कैप के लिहाज से निवशकों को करीब ₹3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी, विदेशी बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और निवेशकों की ओर से की जा रही भारी मुनाफावसूली को माना जा रहा है.

पश्चिम एशिया संकट बढ़ा

पिछले वीकेंड अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद ईरान ने जवाबी हमला किया और खाड़ी देशों के खिलाफ कार्रवाई की. इससे होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली तेल सप्लाई प्रभावित हो गई.

कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गईं. हालांकि शुक्रवार सुबह फ्यूचर्स ट्रेड में ब्रेंट क्रूड 2.4% गिरकर 83.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं WTI क्रूड 3% गिरकर 78.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

 

 

Share.
Exit mobile version