Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dr. Anand Kumar Jain ने Dr. Indrajit Ghosh को ‘Excellence in Accounts’ अवार्ड से नवाजा
    • कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा
    • ‘आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज’: जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ भेदभाव
    • ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: बस मालिक ने पुलिस को दी ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी
    • शिरोमणि अकाली दल ने जारी की 8 जिलों की जनरल काउंसिल की पहली लिस्ट: सुखबीर बादल ने किए नए ऐलान
    • झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: CM नायब सैनी पेश करेंगे 7,255 करोड़ का अनुपूरक बजट; 9 नए बिल होंगे पेश
    • अंकित बलियान हत्याकांड में दो शूटर मारे गए, परिवार ने कहा- अभी इंसाफ अधूरा है; अब रख दी ये बड़ी मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : अंबानी परिवार, अमिताभ बच्चन राजकीय अतिथियों की सूची में

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : अंबानी परिवार, अमिताभ बच्चन राजकीय अतिथियों की सूची में

    January 20, 2024 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अयोध्या : अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित राजकीय अतिथियों की सूची में शामिल हैं। समारोह के लिए आमंत्रित किये गए करीब 8,000 लोगों की लंबी सूची में, राजकीय अतिथियों की सूची में प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह (State Guests) और राजनयिक शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें – पेंसिल की नोक पर बनाए भगवान श्रीराम, कलाकारी देख रह जाएंगे दंग

    फिल्म जगत से सूची में शामिल लोगों में अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, अनुपम खेर और चिरंजीवी हैं। इनके अलावा, सरोद वादक अमजद अली, गीतकार मनोज मुंतशीर और उनकी पत्नी, गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी, निर्देशक संजय भंसाली और चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी आमंत्रित किया गया है। सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी, उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता, बेटे आकाश और अनंत, पुत्रवधू श्लोका तथा होने वाली पुत्रवधू राधिका मर्चेंट के भी नाम हैं।

    इसे भी पढ़ें – बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में TTE की गुंडागर्दी, यात्री की पिटाई करने पर हुआ निलंबित

    आमंत्रित किये गए अन्य प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा, पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के आनंद महिन्द्रा और डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम तथा टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. कीर्तिवासन शामिल हैं। डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के. सतीश रेड्डी, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका, लार्सन एंड टूब्रो के सीईओ एस एन सुब्रमण्यन और उनकी पत्नी, इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहन भी सूची में शामिल हैं।

    State Guests – लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और योजना आयोग (अब भंग किये जा चुके) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नाम भी सूची में हैं। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत, पूर्व राजनयिक अमर सिन्हा, पूर्व अटार्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल और मुकुल रोहतगी तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी सूची में जगह मिली है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा

    ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: बस मालिक ने पुलिस को दी ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी

    ‘अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा’; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत नफरत

    लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव

    ‘नशे की हालत में की मारपीट और तोड़ी कार’; लखनऊ के नाका थाने के SI गोपेश शर्मा पर गंभीर आरोप

    सपा की सरकार बनी तो 3 महीने में होगी जाति जनगणना: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹40 हजार का वादा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.