लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम परिसर में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर एक बड़ा और हृदयविदारक हादसा हो गया। मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के बीच करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक (rumor of electric current) भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर उमड़ी थी भारी भीड़
नाग पंचमी और सावन सोमवार का विशेष संयोग होने के कारण सोमवार तड़के से ही मंदिर में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था।श्रद्धालु घंटों से लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अशोकधाम रेलवे हॉल्ट से मंदिर की ओर आने वाले मुख्य पहुंच मार्ग पर अत्यधिक दबाव के कारण अचानक बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
बिजली का पोल गिरने और करंट फैलने की अफवाह बनी हादसे की मुख्य वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार की रात रास्ते के किनारे एक बिजली का पोल तार समेत झुक गया था। भीड़ के दबाव में रास्ते पर लगाई गई बांस-बल्ले की बैरिकेडिंग टूटकर बिजली के उस पोल पर जाकर अटक गई, जिससे पोल और अधिक टेढ़ा हो गया। इसी बीच कतार में खड़े श्रद्धालुओं के बीच ‘तार टूटने और करंट फैलने’ की भ्रामक (rumor of electric current) अफवाह फैल गई। अफवाह सुनते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ में कई महिलाएं नीचे दब गईं।


