रामेश्वरम : तमिलनाडु के 17 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनकी दो नाव भी जब्त की है। रामेश्वरम से दो नावों पर सवार लगभग 17 भारतीय मछुआरों को मंगलवार की सुबह कच्चातिवु के पास श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। 17 भारतीय (Sri Lankan Army Arrested 17 Fishermen) मछुआरे दानुशकोडी और थलाईमन्नार के बीच क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नौकाओं ने उन्हें घेर कर गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें – मुंबई बोट हादसा : लोगों की जान बचाकर नायक बने आरिफ, उद्धव ठाकरे ने किया सम्मानित
गिरफ्तार मछुआरों को फिर थलाईमन्नार नौसेना शिविर ले जाया गया और पूछताछ के बाद मन्नार मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।यह गिरफ्तारी और कार्रवाई उस समय हुई जब मछुआरे अपने दैनिक कार्यों के लिए समुद्र में गए थे। श्रीलंकाई नौसेना के मुताबिक भारतीय मछुआरे उनकी सीमा में घुस आए थे, जिससे इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें – भागवत का बयान सिर्फ गुमराह करने के लिए, संघ के इशारे पर हो रहा है मंदिर-मस्जिद : कांग्रेस
Sri Lankan Army Arrested 17 Fishermen – यह घटना दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा विवाद और मछुआरों को लेकर तनाव को बढ़ाती है, क्योंकि भारतीय मछुआरे अक्सर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोपों का सामना करते हैं। इस मामले में श्रीलंकाई अधिकारियों का कहना है कि मछुआरे उनकी समुद्री सीमा का उल्लंघन कर रहे थे, जबकि भारतीय मछुआरे इसे अपनी आजीविका के लिए जरूरी मानते हैं।संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पत्र लिख कर श्रीलंका के जेल में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई का मुद्दा उठाया था।
