नई दिल्ली/ग्वालियर: भारतीय वायु सेना (IAF) के नाम एक और अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने भारतीय वायु सेना में एक नया कीर्तिमान (new history in Indian Air force) स्थापित कर दिया है। वह ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित ‘टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट’ (TACDE) में कठिन ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

 कैप्टन शिवानी सहरावत भी बनीं आर्मी चीफ की पहली महिला ADC

इस कठिन और एडवांस्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम में जांबाज सैन्य अधिकारियों को एडवांस्ड कॉम्बैट टैक्टिक्स (युद्ध की उन्नत एवं आधुनिक रणनीतियों) का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं के लिए नित नई राहें और नए कीर्तिमान स्थापित होने का एक और शानदार उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला, जब भारतीय सेना की कैप्टन शिवानी सहरावत थल सेनाध्यक्ष (Army Chief) की ‘एड्स-डी-कैंप’ (ADC) नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।

 MiG-21 बाइसन से सुखोई Su-30 MKI तक 

स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने सर्वप्रथम जून 2016 में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था। उस समय उन्हें अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ भारतीय वायु सेना की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों के रूप में कमीशन प्रदान किया गया था। इस FCL कोर्स से ऐसे पायलट विशेषज्ञ तैयार होते हैं जो कॉम्बैट टैक्टिक्स में (new history in Indian Air force) सुधार करने, ऑपरेशन्स की सटीक प्लानिंग में सहयोग देने, आधुनिक हथियारों के प्रबंधन और फ्रंटलाइन युद्ध रणनीतियां विकसित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

 

 

Share.
Exit mobile version