कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार रात को अचानक खराब हो गई. इसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोनिया गांधी की (Sonia Gandhi’s health deteriorated) तबीयत दो महीने पहले जनवरी, 2026 में भी काफी बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें छह दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया था.
बताया जा रहा है कि चेस्ट की समस्या की वजह से 79 वर्षीय सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. वहीं सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सोनिया गांधी की स्थिति अभी ठीक है.
इसे भी पढ़ें – अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
सूत्रों के अनुसार, चेस्ट मेडिसिन विशेषज्ञों की एक टीम उनकी सघन जांच कर रही है. हालांकि अस्पताल प्रबंधन और पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति वर्तमान में स्थिर है और उन्हें एहतियात के तौर पर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. सोनिया गांधी को पिछले कुछ समय से प्रदूषण के कारण लगातार खांसी की समस्या रही है.
Sonia Gandhi’s health deteriorated – इससे पहले भी सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. जून 2025 में पेट से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में ही भर्ती किया गया था. यहां करीब 4 दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था. हालांकि इसके बाद भी उनका घर पर उपचार चालू रहा है. सोनिया गांधी वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी संसदीय बोर्ड की चेयरपर्सन हैं.


