पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी राजस्थान से राज्यसभा भेजने वाली है. जिसके लिए आज सोनिया गांधी ने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के लिए आज सोनिया राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची थीं. वहीं, इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का हुजूम भी उनके साथ था. बता दें कि मौजूदा समय में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान के पर्यावरण मंत्री ने सरकारी गाड़ी और सुरक्षा लेने से किया मना, जाने क्या है कारण
सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल का रिस्ता
वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कि सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल का रिस्ता है. मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा तब सोनिया जी ने अकाल राहत के कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भी नहीं भूली है. आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है.
इसे भी पढ़ें – Rajasthan की वित्त मंत्री ने 2024-25 सत्र के लिए Budget किया पेश
कांग्रेस कर चुकी है पांच नामों का एलान
बता दें कि कांग्रेस ने सोनिया के अलावा चार और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इसमें बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु संघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है.

