इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आस्था सिंह की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और दोनों दूर जा गिरे। पुलिस के मुताबिक घटना तिल्लौर के समीप हुई है। मूलत: अकबरपुर कानपुर (उप्र) निवासी 23 वर्षीय आस्था पुत्री (software engineer girl dies) एस. सिंह सेंगर केशरबाग रोड पर किराए से रहती थी।

बीटेक कर चुकी आस्था निजी कंपनी में नौकरी करती थी। उसके पिता कानपुर में खेती करते हैं। रिश्तेदार कुलदीप सिंह के मुताबिक आस्था देर रात ग्राम डिकवा रतलाम निवासी जितेंद्र जाट के साथ खाना खाने राजपूत ढाबा जा रही थी। तिल्लौर के पास हादसा हुआ।

software engineer girl dies – घायल अवस्था में उसे खंडवा रोड स्थित ट्रामा सेंटर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन स्थिति देखकर डॉक्टर ने रिंग रोड स्थित दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। रविवार तड़के आस्था की उपचार के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र की हालत भी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र और आस्था के कुछ साथी भी खाना खाने जा रहे थे। पीछे छूटने के कारण जितेंद्र तेज गति में जा रहा था। आस्था चार महीने पूर्व ही आई थी।

Share.
Exit mobile version