राजस्थान के जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में आग के हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान (SMS hospital fire) के अस्पताल में आग की घटना में गई जानों के लिए बहुत दुख है.पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
इसे भी पढ़ें – मुंह में पत्थर, ग्लू से चिपके होंठ…रो-रोकर लाल हो गई थीं आंखें; जंगल में मिला 15 दिन का नवजात
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर इस घटना को पीड़ादायक बताया है. उन्होंने कहा कि जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग में कई मरीजों की मौत हो गई है. ये घटना बहुत ही हृदय विदारक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
इसे भी पढ़ें – कफ सिरप मामला : मध्य प्रदेश और राजस्थान में अब तक 11 बच्चों की मौत
SMS hospital fire – एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई और जहरीला धुआं निकलने लगा. डॉ. धाकड़ ने बताया कि जिस ट्रॉमा आईसीयू में आग लगी और फैल गई, वहां कुल 11 मरीज थे. आग लगने के बाद वहां मौजूद सभी मरीज ज्यादातर बेहोशी की हालत में थे और गंभीर थे.

