विजयवाड़ा : तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Skill Development Scam) एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने शनिवार तड़के नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कौशल विकास के धन के दुरुपयोग के मामले में सीआईडी पुलिस ने श्री नायडू को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के दौरान काफी हंगामा हुआ और तेदेपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जतायी।

इसे भी पढ़ें – G-20 के मंच पर भी मोदी ने दोहराया सबका साथ सबका विकास का मंत्र

बाद में सीआईडी पुलिस श्री नायडू को पूछताछ के लिए मंगलागिरी स्थित सीआईडी मुख्यालय ले गयी। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 120 B, 409, 201,  R/W 13 (1)और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और संभवत: उन्हें आज अदालत में पेश किया जायेगा। पुलिस ने इसी मामले में तेदेपा विधायक एवं पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – रूस-यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के पक्ष से सहमत : राहुल गांधी

Skill Development Scam – इस बीच आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बस सेवाएं रद्द कर दी हैं। गौरतलब है कि श्री नायडू ने तीन दिन पहले कुरनूल में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी गिरफ्तारी की आशंका जतायी थी।पुलिस ने इसी मामले में तेदेपा विधायक एवं पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है।

Share.
Exit mobile version