वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन की खबर से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बारबाडोस में 89 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आई है। इस दुखद खबर के बाद दुनिया भर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने खेल में सोबर्स के बेमिसाल (Sir Garfield Sobers Passes Away) योगदान को याद किया। क्रिकेट की सबसे मशहूर हस्तियों में शुमार सोबर्स के लिए शोक संदेशों की शुरुआत करते हुए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने उन्हें नमन किया।

सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, याद किए पुराने पल

सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने अपने करियर के दौरान सोबर्स के साथ कई यादगार पल बिताए थे, ने उनके साथ बने अपने निजी रिश्ते को याद किया। 2003 वनडे वर्ल्ड कप से लेकर लंदन में अपनी आखिरी मुलाकात तक के पलों को याद करते हुए, भारत के महान बल्लेबाज ने ‘एक्स’ (X) पर लिखा, “यह यकीन करना बहुत मुश्किल है कि सर गैरी अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उन यादों को याद कर रहा हूं जो हमने सालों में साथ बनाई थीं—2003 वर्ल्ड कप में उनका मुझे ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी देना हो या शतक का मील का पत्थर छूने पर उनकी तारीफ भरे शब्द।”

विराट कोहली ने दी श्रद्धांजलि, बताया ‘सच्चा दिग्गज’

सर गैरी सोबर्स ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के उपविजेता रहने के बाद तेंदुलकर को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया था। बाद में जब तेंदुलकर ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, तब भी उन्होंने उन्हें सम्मानित किया था। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी श्रद्धांजलि देते हुए सोबर्स को क्रिकेट की महानतम हस्तियों में से एक बताया। उन्होंने लिखा, “क्रिकेट ने अपनी महानतम हस्तियों में से (Sir Garfield Sobers Passes Away) एक को खो दिया है। सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से बहुत दुख हुआ। वे एक सच्चे दिग्गज थे जिनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। उनके परिवार और क्रिकेट जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

 

 

Share.
Exit mobile version