चंपावत/नैनीताल : उत्तराखंड के चंपावत में पंजाब के सिख (Sikh Devotees Injured) श्रद्धालुओं की बस पलटने से 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये हैं। तीर्थ यात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरूद्वारा से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना रात की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के तीर्थ यात्रियों की एक बस प्रसिद्ध रीठा साहिब के दर्शन के लिये आयी थी। बस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर धौन के पास सड़क पर पलट गयी।

इसे भी पढ़ें – सड़क पर झाड़ू लगा धामी ने दिया स्वच्छता का संदेश, 10 पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

Sikh Devotees Injured – बताया जा रहा है कि बस में 61 श्रद्धालु सवार थे। बस के पलटते ही तीर्थ यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। इस दुर्घटना में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये। इनमें सात गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जुट गये। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड : रानीखेत में 20 जून से होगी सेना की भर्ती रैली

सभी घायलों को आपतकालीन सेवा 108 की मदद से चंपावत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सात को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है जबकि 18 का उपचार चंपावत में चल रहा है। गंभीर घायलों के साथ उनके परिजन भी हल्द्वानी आये हैं। बाकी तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने चंपावत में ठहराया हुआ है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को चंपावत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जिनमें से सात की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

Share.
Exit mobile version