Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शुभमन गिल का ‘जीरो’ पर हुआ काम तमाम, 44 रन पर 7 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने बरपाया कहर

    शुभमन गिल का ‘जीरो’ पर हुआ काम तमाम, 44 रन पर 7 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने बरपाया कहर

    January 22, 2026 खेल 2 Mins Read
    Shubman Gill Duck
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज खेलने में बिजी हुई तो शुभमन गिल आ गए इधर रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेलने. लेकिन, उनका आगाज वैसा नहीं हुआ, जैसे कि उम्मीद की जा रही थी. अपनी टीम (Shubman Gill Duck) पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी के सेकंड हाफ में खेलने उतरे गिल जीरो पर ही आउट हो गए. सौराष्ट्र के खिलाफ पहली ही पारी में उनका खाता भी नहीं खुला.

    राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी. सौराष्ट्र की पहली पारी 172 रन पर ही सिमट गई. सौराष्ट्र के कम स्कोर को देखकर लगा कि पंजाब अच्छी बढ़त बना लेगी. शुभमन गिल के जुड़ने से पंजाब की टीम और भी मजबूत दिख रही थी. लेकिन, जैसा सोचा गया वैसा हुआ नहीं. निरंजन शाह स्टेडियम की पिच पर सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों का भी कड़ा इम्तिहान लिया.

    इसे भी पढ़ें – स्टेडियम में गूंजे ‘गंभीर हाय-हाय’ के नारे तो बीच मैदान विराट कोहली ने कर दिया कुछ ऐसा

    शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही पंजाब के टॉप 5 बल्लेबाजों के पांव सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने देखते- देखते उखाड़ दिए. सिर्फ 73 रन पर ही पंजाब के 5 बल्लेबाज आउट हो गए, जिसमें से चौथा विकेट शुभमन गिल का रहा. शुभमन गिल को सौराष्ट्र के उस गेंदबाज ने आउट किया, जिसका बेस्ट प्रदर्शन 1 इनिंग में 44 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है.

    Shubman Gill Duck – शुभमन गिल सौराष्ट्र के खिलाफ 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. मगर उनकी बल्लेबाजी की कहानी 2 गेंद से आगे नहीं बढ़ सकी. गिल को पार्थ भुत ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर LBW कर दिया. इनिंग में शुभमन गिल, नेहाल वढेरा के बाद पार्थ का दूसरा शिकार बने.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

    T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के अभियान से पहले नीदरलैंड्स का धमाका, नामीबिया को हराकर पाकिस्तान को पॉइंट्स टेबल में पछाड़ा

    मोहम्मद सिराज ने बना लिया था विदेश जाने का मन, फिर एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

    T20 World Cup: क्या भारत आए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा? सूर्यकुमार यादव के साथ वायरल फोटो का ये है पूरा सच

    T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका? हर्षित राणा की चोट ने बढ़ाई टेंशन

    टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में दिग्गज भारतीय भी शामिल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.