Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में रची थी खौफनाक साजिश
    • भिंड में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर बड़ी लूट! लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन और 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश
    • 200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा
    • रील का चस्का पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने के लिए युवक ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने पहुंचाया जेल
    • MP Bus Strike Updates: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल वापस, सरकार ने विवादित अधिसूचना को किया होल्ड
    • Ujjain News: उज्जैन में लड्डू के अंदर निकला नाखून, फूड डिपार्टमेंट ने जांच के लिए भेजा सैंपल
    • Vidisha Holi Tradition: विदिशा में 100 साल पुरानी रावजी की होली, माचिस से नहीं बंदूक की गोली से होता है होलिका दहन
    • दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, सरेराह हुई हत्या से इलाके में तनाव
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में रची थी खौफनाक साजिश

    मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में रची थी खौफनाक साजिश

    March 1, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में 25 फरवरी को सड़क किनारे जली हुई ऑल्टो कार में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. डीएनए जांच और परिजनों की शिनाख्त के बाद स्पष्ट हो गया है कि मृतक फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कंधेला गांव का निवासी रोहित था. ये कोई हादसा नहीं, बल्कि पैसों के लेनदेन में की गई एक सुनियोजित हत्या थी.

    बुधवार को चौराखुर्द और अमरपुर के जंगल के पास एक जली हुई ऑल्टो कार मिली थी, जिसमें रोहित का शव पूरी तरह झुलसा हुआ था. आरोपियों ने इसे सड़क हादसे का रूप देने के लिए कार में आग लगा दी थी ताकि पहचान मिटाई जा सके. हालांकि, मौके से मिली एक चप्पल और तेल की कैन ने पुलिस के शक को पुख्ता कर दिया कि यह हत्या है. खुद SSP अभिनंदन ने मौके का मुआयना कर फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए थे.

    1.60 लाख रुपये और दोस्ती का कत्ल

    जांच में सामने आया कि रोहित ने अपने परिचित अर्जुन से 1.60 लाख रुपये उधार लिए थे. रुपयों की वापसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के चलते अर्जुन और उसके साथियों ने मिलकर रोहित की हत्या कर दी और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे कार सहित जला दिया.

    मां की गवाही और DNA से हुई पहचान

    शुरुआत में शव को किसी अन्य युवक का माना जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को रोहित की मां बबीता ने थाने पहुंचकर उसके लापता होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रोहित का अर्जुन के पास आना-जाना था. इसके बाद पुलिस ने अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गईं. रविवार (आज) पुलिस इस पूरे हत्याकांड का आधिकारिक तौर पर खुलासा करेगी.

    बिखर गया परिवार: पीछे छूट गईं दो मासूम बेटियां

    रोहित अपने परिवार का एकमात्र सहारा और सबसे बड़ा बेटा था. उसकी मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है. पत्नी पिंकी पैरालिसिस (लकवा) से पीड़ित है. वहीं. दो बेटियों महक (7 वर्ष) और इशानी (3 वर्ष) के सिर से पिता का साया छिन गया. शनिवार देर शाम डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, जिसके बाद रोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘गद्दारों ने हमारे शेर को धोखे से मारा…’ खामेनेई की मौत पर लखनऊ की सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, 3 दिन के शोक का बड़ा ऐलान

    खौलते पानी में गिरने से 7 साल की मासूम ने तोड़ा दम, रंग-गुलाल लगाकर लाडली को दी गई अंतिम विदाई

    कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR

    यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या

    जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- ‘वो प्रयास करेंगे हमें न्याय ना मिले’

    विवादों में काशी की मसाने की होली, रोक लगाने की मांग पर जानें क्या बोली विद्वत परिषद

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.