केरल के कोल्लम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के हॉस्टल से दुखद खबर सामने आई है. यहां कमरे से कबड्डी और एथलेटिक्स की दो महिला खिलाड़ियों की लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं. माना (suicide or conspiracy) जा रहा है कि दोनों ने सुसाइड किया है. हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस घटना ने न केवल खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि हॉस्टल की सुरक्षा और खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
मृतक छात्राओं की पहचान कोझिकोड निवासी सांद्रा और तिरुवनंतपुरम निवासी वैष्णवी के रूप में हुई है. सांद्रा 12वीं (प्लस टू) की छात्रा थी, जबकि वैष्णवी कक्षा 10 में पढ़ रही थी. घटना का खुलासा गुरुवार (15 जनवरी) की सुबह करीब 5 बजे हुआ.
इसे भी पढ़ें – बेटे को बनाया ‘लड़की’, फिर करवाया जानलेवा स्टंट; रील बनाने वाले माता-पिता पर टूटा कानून का डंडा
रोजाना की तरह जब सुबह के ट्रेनिंग सेशन के लिए अन्य खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे, तो सांद्रा और वैष्णवी वहां नजर नहीं आईं. जब साथ रहने वाली अन्य छात्राओं ने उनके कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. शक होने पर जब खिड़की से झाँक कर देखा गया, तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले.
suicide or conspiracy – पुलिस जांच में सामने आया है कि वैष्णवी दूसरे कमरे में रहती थी, लेकिन बुधवार की रात वह सांद्रा के कमरे में ही सोने चली गई थी. हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने तड़के (भोर में) दोनों को साथ देखा भी था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वे ऐसा खौफनाक कदम उठाने वाली हैं. अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां दोनों पंखे से लटकी मिलीं.
