ब्रिटेन में रह रहे एक भारतीय नागरिक को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसे 22 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया. पीड़ित का नाम मोहम्मद शेखवाला है. ये वहीं शेखवाला हैं जिन्होंने (Shock to Mohammad Shethwala) पिछले साल (2025) में हुए अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में अपनी पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को खोया था. ब्रिटिश सरकार के इस कदम की चारों तरफ निंदा हो रही है.
Shock to Mohammad Shethwala – जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने मोहम्मद शेखवाला को देश छोड़ने के लिए बुधवार (22 अप्रैल) तक का समय दिया है. साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शेखवाला अपनी पत्नी के स्टूडेंट वीजा पर एक डिपेंडेंट के तौर पर ब्रिटेन में रह रहे थे.
इसे भी पढ़ें – भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता होगा कच्चा तेल?
ब्रिटेन के मीडिया आउटलेट मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद शेखवाला ने यूके के गृह मंत्रालय से ‘दयालुता’ और ‘मानवीय’ आधार पर अपने वीज़ा को बढ़ाने के लिए Further Leave to Remain (FLR) के तहत आवेदन किया था. हालांकि, गृह मंत्रालय ने उनकी अपील को खारिज कर दिया और उन्हें इमिग्रेशन बेल पर रखते हुए देश छोड़ने का निर्देश दिया. वहीं इस फैसले पर शेखवाला ने कहा ‘मैं सरकार के इस फैसले को स्वीकार नहीं करूंगा, इस वजह से मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मैं इसके नहीं मान सकता’.
डिपेंडेंट के रूप में ब्रिटेन में रह रहे थे शेखवाला
शेखवाला मार्च 2022 में अपनी पत्नी के स्टूडेंट वीजा पर एक डिपेंडेंट के रूप में ब्रिटेन चले गए थे, जब उनकी पत्नी सादिकाबानू लंदन के अल्स्टर विश्वविद्यालय के परिसर में पढ़ाई कर रही थीं. बाद में इस दंपति की एक ब्रिटिश मूल की बेटी हुई. भविष्य में सादिकाबानू ‘स्किल्ड वर्कर’ के तौर पर वहीं बसने की योजना बना रही थीं.


