Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जहांगीरपुरी हिंसा के बाद अब एसएचओ को हटाया, अरुण कुमार होंगे नए एसएचओ

    जहांगीरपुरी हिंसा के बाद अब एसएचओ को हटाया, अरुण कुमार होंगे नए एसएचओ

    May 10, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के बाद जहांगीरपुरी थाने के एसएचओ (SHO Jahangirpuri) राजेश कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें एसएचओ के पद से हटाकर अगली तैनाती तक के लिए जिले से अटैच कर दिया गया है। नए एसएचओ अरुण कुमार उनकी जगह लेंगे।माना जा रहा है कि जहांगीरपुरी में जिस तरह से दो समुदायों के बीच बवाल हुआ था और दिल्ली पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी, उस कारण ही एसएचओ पर गाज गिरी है। हालांकि, पुलिस मुख्यालय का कहना है कि एसएचओ का तबादला एक रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा है।

    इसे भी पढ़ें – नोएडा अथॉरिटी की CEO को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ऋतु माहेश्वरी को गैर जमानती वारंट मामले में राहत देने से इनकार

    SHO Jahangirpuri – सूत्रों की मानें तो एसएचओ को थाना से हटाने के लिए पहले ही जिले की तरफ से मुख्यालय से सिफारिश की गई थी। इसमें यह कहा गया था कि एसएचओ को यहां से हटाया जाए। बहरहाल, राजेश कुमार फिलहाल जिले में ही तैनात रहेंगे। माना जा रहा है कि जब तक उनकी कहीं और तैनाती नहीं कर दी जाती है, तब तक वे जिले में ही काम करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा का विपक्ष पर हमला, बुलडोजर के आगे लेटने वालों को जनता लिटाएगी

    जहांगीरपुरी हिंसा मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। स्थानीय पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम अब तक इस मामले में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम अभी कई और संदिग्ध आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग

    बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह

    दिल्ली में खत्म होगा Red Light का झंझट! इन 3 रूटों पर घंटों का सफर अब मिनटों में

    दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.