प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख व सपा विधायक शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने एक बार फिर बगावती तेवर अपनाये हैं। वह सपा विधायक दल की बैठक में न बुलाए जाने से खासे नाराज हो गए हैं।इसी वजह से वह लखनऊ से इटावा चले गए जबकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि यह बैठक सपा की थी। इसमें हमारे सहयोगी दल प्रसपा, रालोद, जनवादी पार्टी, महान दल, सुभासपा किसी को नहीं बुलाया गया। सहयोगी दलों के साथ 28 को बैठक है। उसी में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समेत सभी सहयोगियों को बुलाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज, किसी ब्राह्मण चेहरे पर बन सकती है सहमति
Shivpal Yadav – असल शिवपाल का कहना है कि वह सपा के विधायक हैं और इस नाते वह बैठक में आमंत्रण को दो दिन से इंतजार कर रहे थे, जब न्न्योता नहीं आया तो वह यहां से चले गए। अब वह अपने अगले कदम का जल्द ऐलान करेंगे जबकि सपा की दलील है कि शिवपाल सहयोगी दल के नेता हैं।
बाद में शिवपाल ने कहा है कि उन्हें विधायक दल की बैठक में क्यों नहीं बुलाया गया? इसका जवाब राष्ट्रीय नेतृत्व ही दे सकता है। सभी विधायकों को फोन गया लेकिन उन्हें फोन नहीं किया गया। मैंने बैठक में शामिल होने के लिए अपने सारे कार्यक्रम रद कर दिए थे। मैं सपा में सक्रिय हूं। विधायक हूं फिर भी नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की हार की समीक्षा हो।
इसे भी पढ़ें – यू पी में विभागों का बंटवारा कल, बदल सकते है पिछले मंत्रियों के विभाग
शिवपाल यादव ने कहा कि जब अपनों और परायों में भेद नहीं पता होता है तब महाभारत होती है। दुर्योधन के बजाय युधिष्ठिर शकुनि से जुआ खेलने लगे, यहीं से उनकी हार तय हो गई। सपा विधायकों में उनकी सबसे बड़ी जीत हुई है, इससे उनकी लोकप्रियता पता चलती है।

