हिंदू धर्म में नागों को देवता स्वरूप माना गया है और इनकी आराधना भी की जाती है. धर्म ग्रंथों में नागों से जुड़ी कई पौराणिक कहानियों का वर्णन भी किया गया है. धर्म शास्त्रों में 8 नागों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें (most powerful serpent) अष्टनाग कहते हैं. हालांकि, इन 8 नागों में 3 नाग ऐसे हैं जो सबसे शक्तिशाली माने गए हैं.

शेषनाग कौन थे?

शेषनाग को “अनंत” भी कहा जाता है, इसका मतलब है “जिसका कोई अंत नहीं”. हिंदू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का आसन माना गया है. शेषनाग के हजार फन हैं और वे पृथ्वी का भार अपने सिर पर उठाए हुए हैं.

वासुकी नाग कौन थे?

वासुकी, सभी नागों के राजा माने गए हैं, जो कि भगवान शिव के गले में विराजमान हैं. वासुकी के सौ फन हैं. शेषनाग के बाद इन्हें नागराज बनाया गया और इन्होंने युगों तक नागों पर राज किया.

तक्षक नाग कौन थे?

तक्षक, सभी नागों में सबसे खतरनाक माना जाता है, जिसका उल्लेख महाभारत में मिलता है. मान्यता है कि तक्षक नाग ने राजा परीक्षित को डस लिया था, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई थी.

most powerful serpent – हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार शेषनाग को सबसे शक्तिशाली माना जाता है, क्योंकि वे भगवान विष्णु के साथ जुड़े और ब्रह्मांड का भार उठाए हुए हैं. वासुकी नाग भी शक्तिशाली हैं, लेकिन उनका उल्लेख मुख्य रूप से भगवान शिव के साथ जुड़ा है. तक्षक नाग भी बहुत विषैले और शक्तिशाली हैं, लेकिन उन्हें शेषनाग और वासुकी नाग की तरह देवताओं के साथ नहीं जोड़ा जाता. ऐसे में शेषनाग, तक्षक और वासुकी नाग में, शेषनाग सबसे शक्तिशाली माने बताए गए हैं.

Share.
Exit mobile version