Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाक आर्मी पर तालिबान का ‘ऑपरेशन आधी रात’: 7 सैन्य ठिकाने ध्वस्त करने का दावा, सामने आई पूरी हमले की कहानी
    • Google Map को टक्कर देने आया MAPPLS: देसी नेविगेशन ऐप में हैं दमदार फीचर्स, जानिए यह क्यों है आपकी अगली पसंद?
    • धनतेरस से पहले जरूर लाएं ये 5 शुभ पौधे, मां लक्ष्मी दौड़ी चली आएंगी आपके घर
    • वजन घटाने के लिए इडली या उपमा? डाइट एक्सपर्ट से जानें कौन है सबसे बेस्ट ब्रेकफास्ट
    • दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय
    • दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल
    • CBI का सबसे बड़ा खुलासा: अनिल अंबानी और राणा कपूर की ‘जुगलबंदी’ का राज़, कैसे जनता के पैसों का हुआ हेरफेर, समझें पूरा नेक्सस
    • इंटरनेशनल ऑपरेशन: गैंगस्टर राशिद केबलवाला अजरबैजान से दबोचा गया, हाशिम बाबा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी’ विवादित बयान बना मुसीबत, गिरफ्तार हो सकते हैं सपा विधायक शहजिल इस्लाम

    ‘बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी’ विवादित बयान बना मुसीबत, गिरफ्तार हो सकते हैं सपा विधायक शहजिल इस्लाम

    April 22, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Shazil Islam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बरेली : अदालत ने विवादित बयान को लेकर भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम (Shazil Islam) की अग्रिम जमानत की अर्जी ठुकरा दी है। शहजिल इस्लाम (Shazil Islam) पर दर्ज एफआईआर से राहत पाने के लिए दायर याचिका की सुनवाई करते हुए स्थानीय अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, इससे विधायक की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही हैं।

    इसे भी पढ़ें – ग्राम पंचायतों में ओपन जिम खोलेगी योगी सरकार, खूब-खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन के तहत युवाओं के सपने होंगे साकार

    एकअप्रैल को समाजवादी पार्टी से जीते हुए विधायकों के लिए आकाशपुरम में सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान सपा विधायक शहजिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”पहले हमारे कम विधायक थे तो सदन में सीएम योगी ने बहुत उल्टा सीधा कहा, बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी और अशोभनीय शब्द प्रयोग किये थे लेकिन अब विपक्ष में हम लोगों की अच्छी संख्या है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो आज अगर सीएम होने के नाते वह सदन में अपशब्द कहेंगे तो हम लोग भी चुप नहीं बैठेंगे।

    विधायक शहजिल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, ”हाथोंहाथ जवाब देने का काम करेंगे क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि हम समाजवादी पार्टी के लोग सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेंगे और सदन के अंदर भी सरकार से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। परेशान होने और निराश होने की जरूरत जरूरत नहीं है। वो दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी। अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है। हमारी बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी।

    इसे भी पढ़ें – सीतापुर जेल में आजम खान से मिले शिवपाल, अलग राजनीतिक खिचड़ी पकाने के कयास

    विधायक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला और पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वाहिनी द्वारा दी गई तहरीर पर 04 अप्रैल में थाना बारादरी ने एफआईआर दर्ज कर ली। भोजीपुरा से विधायक शहजिल और सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना और अन्य पर धारा 153 ए , 504 और 506 के तहत जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी अनुज वर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज हुआ था।

    विधायक ने अपने ऊपर दर्ज एफआईआर राजनीतिक साजिश बताते हुए उन्होंने जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई। जिला जज ने इसकी सुनवाई के लिए एडीजे प्रथम नामित किया शुक्रवार दोपहर सक्षम न्यायालय ने सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड: मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी, हिरासत में दो नाबालिग छात्र

    प्रेमानंद महाराज की भक्तिमय ‘मिनी पदयात्रा’: सैकड़ों भक्तों को दिए दर्शन, वृंदावन की गलियों में गूंजे राधा रानी के जयकारे

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.