राजस्थान के अलवर में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया और दोनों की हत्या कर मौके से फरार हो गया. हैवान बेटा अपनी मां के पैर से चांदी का कड़ा भी निकालकर ले गया. बताया गया कि आरोपी शराब का आदी है और शराब के नशे में (kalyugi son killed his parents) वह आए दिन अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था. अब उसने उन्हें जान से मार डाला.
ये मामला अलवर के गोविंदगढ़ से सामने आया है, जहां बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गांव हादरहेडा में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग हरिराम जाटव और उनकी 65 साल की पत्नी शांति देवी के बेटे ओमप्रकाश ने उनकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. उसने रात के समय इस घटना को अंजाम दिया, जब सुबह होने पर दोनों पति-पत्नी घर से बाहर नहीं निकले, तब जाकर उनके बार में पता चला.
इसे भी पढ़ें – धर्म को किया शर्मसार! मिठाई के बहाने मस्जिद में बुलाकर 5 साल की बच्ची से रेप, अलवर कोर्ट ने मौलवी को सुनाई उम्रकैद
दंपत्ति के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने उनके घर के अंदर जाकर देखा तो पति-पत्नी खून से लथपथ हालत में बैड पर पड़े हुए थे. इसके बाद लोगों ने दंपत्ति के बड़े बेटे मोहरपाल को उनके माता-पिता की हत्या की जानकारी दी. मोहरपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उन्हें सुबह 11 बजे फोन पर उनके माता-पिता की हत्या की जानकारी दी गई.
kalyugi son killed his parents – मोहरपाल ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसका एक छोटा भाई ओमप्रकाश है, जो गायब है. वह शराब का आदी है और आय दिन मां-पिता के साथ मारपीट करता रहता था. उसी ने रात को सोने से पहले माता-पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वह मां के पैर का चांदी का कड़ा भी निकालकर ले गया.


