एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी नई फिल्म इक कुड़ी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के लिए कनाडा के वैंकूवर पहुंचीं, जहां उन्होंने फैंस से मिलने-जुलने का (Shahnaz Gil trapped in crowd) अनुभव साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक मनोरंजक वीडियो शेयर किया।

Shahnaz Gil trapped in crowd – वीडियो में शहनाज हंसते हुए बताती हैं कि फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्हें लोगों की भीड़ में धक्के खाने पड़े और हालात ऐसे हो गए कि उन्हें दूसरे थिएटर में जाकर छिपना पड़ा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा लोगों ने उन्हें च्यूंटियां काटी और धक्के मारे जिसके बाद उन्हें थिएटर में छिपना पड़ा। इस दौरान उनके साथ अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल भी मौजूद थे जो कि आपस में मजाकिया बातचीत कर रहे थे। शहनाज और गिप्पी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Share.
Exit mobile version