Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; रेलवे अधिकारियों की बढ़ी टेंशन
    • हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर
    • विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर ‘कतराते’ नजर आए पूर्व सीएम; हरियाणा कांग्रेस में फिर मचेगी रार?
    • Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बुना गया था साजिश का जाल
    • Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जान जोखिम में डाल किया सफल रेस्क्यू
    • इंद्री में ‘गौवंश हत्या’ पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—”2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हरियाणा चक्का जाम”
    • HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर कार्यभार मुक्त
    • Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख की फिरौती; हरियाणा में हड़कंप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शहडोल के ‘मिनी ब्राजील’ को मिला बड़ा तोहफा! 5 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार फुटबॉल स्टेडियम; विचारपुर के खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

    शहडोल के ‘मिनी ब्राजील’ को मिला बड़ा तोहफा! 5 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार फुटबॉल स्टेडियम; विचारपुर के खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

    March 22, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शहडोल: विचारपुर गांव का नाम अब मिनी ब्राजील के नाम से प्रसिद्ध है, और अब ये देश दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है. लेकिन लंबे समय से मिनी ब्राजील को यहां खेल सुविधाओं की दरकार थी, एक अच्छे खेल मैदान की दरकार थी. अभी यहां के खिलाड़ी धूल भरे मैदान में खेलने को मजबूर हैं. ऐसे में अब यहां के खिलाड़ियों के लिए और अच्छी खबर आई है, यहां एक बड़ा फुटबॉल स्टेडियम बनने जा रहा है. जिसके लिए 5 करोड़ 10 लाख रुपए की शासकीय स्वीकृति भी मिल गई है.

    खेल मंत्री ने विधायक को दी अच्छी खबर
    जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह ने बताया है कि, ”3 सितंबर 2025 को सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से मिलकर उन्होंने शहडोल जिले के विचारपुर गांव के लिए कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था.

    जिसके बाद मंत्री विश्वास सारंग ने 12 मार्च को पत्र जारी करके बताया है कि, विचारपुर में खेल सुविधा के विस्तार के लिए 5 करोड़ 10 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति खेलो इंडिया स्माल सेंटर निर्माण के लिए प्रदान कर दी गई है. जिससे एक बार फिर से शहडोल जिले के विचारपुर गांव में एक बड़े फुटबॉल मैदान बनने की दिशा में अच्छी खबर है. इन पैसों से शहडोल जिले के विचारपुर गांव में फुटबॉल ग्राउंड, बाउंड्री वॉल चेंजिंग रूम पवेलियन निर्माण और ऑफिशल रूम के लिए यह प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी गई है.”

    stadium funds approval shahdol

    मोदी के मन में बसता है गांव
    शहडोल जिला मुख्यालय से लगा हुआ है विचारपुर गांव. इस गांव की पहचान अब मिनी ब्राजील के नाम से होने लगी है. क्योंकि इस गांव में फुटबॉल का गजब क्रेज है. यहां फुटबॉल के कई नेशनल खिलाड़ी आपको राह चलते, घर-घर में मिल जाएंगे. अच्छी बात ये है कि विचारपुर आदिवासी बाहुल्य गांव है, फिर भी यहां लड़के लड़कियां सभी फुटबॉल खेलती हैं, और फुटबॉल का इनमें एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है.

    इस बात का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कर चुके हैं. मिनी ब्राजील के नाम से विचारपुर गांव को संबोधित कर चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार अपने मन की बात में भी जिक्र किया है. सितंबर 2023 को वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान जिक्र किया था. 16 मार्च 2025 को अमेरिकन पॉडकस्टर से चर्चा के दौरान कहा. इसके अलावा 31 अगस्त 2025 को मन की बात कार्यक्रम में विचारपुर का जिक्र कर चुके हैं.

    खेल मैदान बनने से खिलाड़ियों को होगा लाभ
    यहां ‘खेलो इंडिया स्माल सेंटर’ बनने के बाद खिलाड़ियों को लाभ तो मिल ही रहा है, लेकिन जब खेल मैदान ही सही से न हों, खिलाड़ी धूल भरे मैदान में खेलने को मजबूर हों तो फिर जुनून कितना भी हो वो बड़े मैच के लिए कैसे तैयार हो सकेंगे. ऐसे में अब जब विचारपुर गांव में खेल मैदान बनाने की तैयारी चल रही है, तो यहां के क्रेजी खिलाड़ियों के भविष्य के लिए ये बहुत ही अच्छी खबर है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Pachmarhi Health Crisis: पचमढ़ी में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में नहीं मिलता इलाज; मंकी बाइट के मरीज भी जिला अस्पताल रेफर

    Guna Police Suspend News: गुजरात की कार से मिला 1 करोड़ नकद, मामला दबाने के आरोप में थाना प्रभारी और 4 जवान सस्पेंड; आईजी का बड़ा एक्शन

    Chhatarpur Weather Update: छतरपुर में भीषण गर्मी का कहर, समय से पहले तैयार हुई गेहूं की फसल; किसानों ने शुरू की कटाई

    आसमान में ‘काले धुएं’ का तांडव! प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं मशीनें; 5 दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग

    बुरहानपुर की अनोखी पहल! मां के सामने निकलता है ‘लकी ड्रा’ और रातों-रात लखपति बन जाती हैं 2 बेटियां; जानें क्या है ये शानदार स्कीम?

    Maa Sharda Bhakti: मैहर मंदिर की वो ‘कठिन’ यात्रा, हाथ टूटने पर भी नहीं माना हार; 18 साल से लगातार दर्शन कर रहे सतेंद्र की अनोखी कहानी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.