पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में वहां पर सियासी हलचल तेज होती जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं और उन्होंने अपने पीसी में राज्य की (strong attack on Mamata government) ममता सरकार पर जमकर हमला बोला तो राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बंगाल के प्रवासी मजदूरों का मामला उठाया.

कोलकाता में अपनी पीसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “बीजेपी के सभी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की जनता को यह आश्वासन देना चाहते हैं और वादा भी करते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही यहां की विरासत को हम पुनर्जीवित करेंगे. एक ऐसी मजबूत राष्ट्रीय ग्रिड बनाएंगे जो बंगाल से घुसपैठ को खत्म कर देगी.”

इसे भी पढ़ें – बीजेपी शासित राज्यों में सुरक्षित नहीं बंगाली! टीएमसी सांसद का बड़ा दावा

strong attack on Mamata government – उन्होंने आगे कहा, “इंसान छोड़ दीजिए परिंदा भी यहां पर नहीं मार पाए हम इस प्रकार की ग्रीड की रचना करेंगे. हम ना सिर्फ घुसपैठ रोकेंगे, बल्कि सारे घुसपैठियों को चुन-चुन कर भारत के बाहर निकालने का काम भी बीजेपी सरकार करेगी.”

घुसपैठ और बांग्लादेश की सीमा से सटे क्षेत्र में तारबंदी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह पश्चिम बंगाल सरकार है जो बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही है. क्या मुख्यमंत्री जवाब दे सकती हैं कि त्रिपुरा, असम, राजस्थान, पंजाब, कश्मीर और गुजरात की सीमाओं पर घुसपैठ क्यों रुक गई है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में आपकी देखरेख में घुसपैठ होती है ताकि आबादी का संतुलन बदला जा सके और आपके वोट मजबूत हो सकें.

Share.
Exit mobile version