रीवा : शहर में तेजी से बढ़ते जा रहे वाहनों की संख्या ने यातायात पुलिस के साथ ही लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. पूरा शहरी इलाका आए दिन जाम से जूझ रहा है. ऐसे में न तो यहां के दुकानदार ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही वाहन चालक. ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाते हुए नियम और कानून की खुलेआम धज्जियां (chakka arrest experiment) उड़ाई जा रही हैं. यातायात पुलिस की ओर से कई बार हिदायत दी गई, इसके बावजूद भी लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे. ऐसे लोगों के लिए अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है.
रीवा में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, वाहनों को लगाई बेड़ियां
शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर बेतरतीब खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनपर बेड़ियां डाल दीं. जिसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. शहर में बेतहाशा बढ़ रहे वाहनों और लगातार बिगड़ते ट्रैफिक सिस्टम ने आम लोगों से लेकर पुलिस प्रशासन तक सबको हैरान और परेशान कर दिया है. शहर का लगभग हर मुख्य चौराहे और मुख्य सड़के रोजाना जाम से रही हैं.
सड़कों में पार्क कर रहे थे वाहन, ट्रैफिक पुलिस का एक्शन
शनिवार की शाम यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा के निर्देश पर शहर के अलग-अलग इलाकों में कड़ा अभियान चलाया गया. जहां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पुलिस ने बेड़ियां डालकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी. अचानक हुई इस कार्रवाई से सड़क किनारे पार्किंग करने वाले वाहन (chakka arrest experiment) चालकों के बीच हड़कंप मच गया. लेकिन यातायात पुलिस का साफ कहना है अब मनमानी नहीं चलेगी नियम तोड़ा तो गाड़ी भी थमेगी और जुर्माना भी लगेगा.
