नोएडा : नोएडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक कंपनी में सीनियर सेल्स हेड के पद पर काम करते हुए कंपनी का गोपनीय डेटा चुराकर बाहरी लोगों को बेच रहा था। जिसके चलते कंपनी को कई करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई (Senior Sales Head Arrested On Charge Of Data Theft) करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें – प्रयागराज में सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आरोपी मुशीर अहमद सिद्दीकी दिल्ली के जामिया नगर, ओखला का रहने वाला है। इसी इलाके से पुलिस ने आरोपी मुशीर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मुशीर ने पद पर रहते हुए अपनी पोस्ट का फायदा उठाकर कंपनी के डेटा को चोरी किया और इसे अन्य कंपनियों को बेच दिया, जिससे उसे अच्छी रकम मिली। इस धोखाधड़ी से कंपनी को लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें – हाथरस में स्कूल की ‘तरक्की’ के लिए दी गई 11 साल के बच्चे की बलि, 5 आरोपी गिरफ्तार

Senior Sales Head Arrested On Charge Of Data Theft – पुलिस ने बताया है कि कंपनी की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसमें बताया गया था कि सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजर, सेल्स एंड मार्केटिंग के पद पर काम करते हुए मुशीर अहमद ने डाटा चोरी करके लगभग 15 से 20 करोड़ का नुकसान कंपनी को पहुंचाया है।कंपनी की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 नोएडा की साइबर हेल्प टीम ने कार्रवाई की और 27 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया था कि मुशीर ने कई गोपनीय फाइलें और डेटा अपने साथ ले जाकर जानबूझकर चोरी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.
Exit mobile version