रांची : देशभर के उभरते आदिवासी खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स एक बड़े मंच के रूप में सामने आया है. इस विशेष खेल आयोजन के तहत झारखंड के आदिवासी (selection process started) खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया रांची में शुरू हो गई है.
रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में झारखंड के 24 जिलों से आए प्रतिभाशाली आदिवासी खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया चल रही है. इस चयन के माध्यम से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
सात खेलों के लिए हो रहा चयन
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए झारखंड से सात खेल विधाओं में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है. इसमें विशेष रूप से एथलेटिक्स पर जोर दिया गया है, यहां 17 अलग-अलग इवेंट्स में प्रतिभागियों की क्षमता को परखा जा रहा है. चयन प्रक्रिया में दौड़, कूद और थ्रो से जुड़े इवेंट शामिल हैं, जिनमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए युवा खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं.
आदिवासी खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक अवसर
खेलो इंडिया के तहत विशेष रूप से ट्राइबल गेम्स की शुरुआत की जा रही है. इससे पहले (selection process started) आदिवासी खिलाड़ियों को सीमित मंच ही मिल पाता था लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.


