उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अतरौली कस्बे में सुभाष चौक पर स्थित ख्वाजा होटल में भारत माता की आरती के फोटो वाले कागज नैपकिन के रूप में हाथ पोंछने के लिए इस्तेमाल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. भारत माता की आरती के फोटो वाले कागज ख्वाजा होटल में इस्तेमाल किए जाने की (Bharat Mata’s Aarti Photo) सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया.

Bharat Mata’s Aarti Photo – दरअसल, सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता ख्वाजा होटल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां अंदर भारत माता की आरती लिखी हुए फोटो के कागज लकड़ी एक दरवाजे पर हाथ पोंछने के लिए लटकाई हुए थे. इसके बाद उन्होंने उस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाते हुए जमकर हंगामा किया. इसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

होटल मालिक ने दी सफाई

इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल में काम कर रहे एक कर्मचारी से उसके मालिक के बारे में पूछा. तभी होटल का मालिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा. उसने अपनी सफाई दी. होटल के मालिक ने कहा कि जो अखबार उनके पास आते हैं. उसमें ये कागज निकलते हैं. इस पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि तुममे बुद्धि नहीं है क्या. ये अखबार थोड़ी है. साथ ही कहा कि तुमने ये भारत मां की आरती लिखी हुई फोटो वाले कागज होटल में हाथ पोंछने के लिए लटकाए हैं.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का है ये आरोप

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 14 अप्रैल देर रात करीब 10:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि ख्वाजा होटल पर हाथ पोछने के लिए जो कागज लटकाए गए हैं, उन पर भारत माता की आरती लिखी है . जबकि यहां मीट और बिरयानी बनाई जाती है.

Share.
Exit mobile version