नर्मदापुरम/पिपरिया : मध्य प्रदेश में खनन माफिया तो बेलगाम हैं ही. खनन माफिया की गुंडागर्दी की घटनाएं आम हो गई हैं. अब खाद माफिया और बीज माफिया भी खनन माफिया की राह पर चल निकले हैं. खाद (seed mafia dominates) माफिया और बीज माफिया भी खनन माफिया की तरह सरकारी अधिकारियों पर हमला करने से पीछे नहीं हट रहे. अब नर्मदापुरम में भी बीज माफिया द्वारा कृषि अधिकारी से गुंडागर्दी की घटना सामने आई है.
कृषि अधिकारी से बदसलूकी का वीडियो वायरल
खाद व बीज माफिया द्वारा शासकीय अधिकारियों को धमकाने के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. अब नर्मदापुरम जिले में सरकारी काम के दौरान धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बीज विक्रेता महिला अधिकारी से बदसलूकी कर रहा है. मामला नर्मदापुरम जिले के पिपरिया का है. बीज विक्रेता ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के साथ गालीगलौज और अभद्रता की है.
कृषि अधिकारी से मारपीट की कोशिश
कृषि अधिकारी को बीज विक्रेता ने सैंपल देने से मना कर दिया. दुकान में रखें गड़बड़ बीज को अपना मानने से इनकार कर दिया. कृषि अधिकारी ने दुकान में रखे बीज के नमूने लेने पर जोर दिया तो दुकानदार मारने पर उतारू हो गया. इसके बाद महिला अधिकारी ने मौके पर ही वीडियो बनाना शुरू किया तो दुकानदार अधिकारी के साथ अभद्रता करने लगा. इस पूरे मामले में वरिष्ठ कृषि अधिकारी निराली आर्य ने मंगलवारा थाने में चैन सिंह ठाकुर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है.
कृषि अधिकारी को निलंबित कराने की धमकी
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी व सह बीज निरीक्षक निराली आर्य अपने स्टाफ के साथ हथवास स्थित मां श्री कृषि सेवा केंद्र पहुंचीं. वहां स्टाफ को बीज के नमूने लेने और निरीक्षण करने के निर्देश दिए. दुकान (seed mafia dominates) संचालक चैन सिंह ठाकुर ने निरीक्षण कराने और सैंपल देने से मना कर दिया. उसने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए महिला अधिकारी व स्टाफ को गालियां दी और अभद्र व्यवहार किया.
