नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश भर में प्रर्दशन देखा जा सकता है| देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग सड़को पर उतर आए है| इसी को देखते हुए दिल्ली में कई राज्यों मे धारा 144 लागू है| इसी को देखते हुए दिल्ली के जामा मस्जिद के आसपास के इलाके में भी खास सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए है|
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने आज CAA के खिलाफ जामा मस्जिद के पास से प्रर्दशन करने का ऐलान कर दिया है| इसी को देखते हुए दिल्ली में आज करीब 13000 पुलिस के अतिरिक्त जावन लगाए है|वहीं दिल्ली एनसीआर से सटे गाजियाबाद और नोएडा मे धारा 144 लगा दी गई है|
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष
दरअसल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई राजनीतिक दल सरकार के खिलाफ आ गए हैं| विपक्षी नेताओं ने इन कानून के खिलाफ राष्ट्रपति से भी मुलाकात की और इसे हटाने की मांग की| वहीं विपक्ष लगातार नागरिकता कानून पर विरोध दर्ज करवा रहा है|
इसके अलावा नागरिकता कानून को लेकर देश में कई हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन भी देखे जा रहे हैं. देश के कई इलाकों में लोग नागरिकता कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और हिंसा को अंजाम दे रहे हैं| प्रदर्शनकारियों के जरिए सरकारी और प्राइवेट संपत्तियों को भी विरोध के दौरान नुकसान पहुंचाया जा रहा है|
लखनऊ मैं उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को लगाई आग
लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बाद भी CAA के खिलाफ विरोध-प्रर्दशन किया गया| विरोध प्रर्दशन कर रही भीड़ ने पुलिस और मीडिया कर्मीयों पर पथराव करना शुरू कर दिया| जिसके जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया| तभी प्रर्दशन कर रहे उपद्रवियों ने लखनऊ के हसनगंज इलाके में पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया,इतना ही नहीं उपद्रवियों वहां खड़ी मीडियां की गांडियों औऱ बसों को आग के हवाले कर दिया| वहीं इस घटना में एक आदमी की जान भी चली गई है|
इसे भी पढ़े: SC में याचिका: CBI द्वारा जामिया, AMU, बंगाल के हिंसक प्रदर्शन की जाँच
संभल में एसपी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर कैस दर्ज
संभल में सपा पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर दंगा भड़काने का कैस दर्ज किया गया है, संभल धारा 144 लागू होने के बावजूद भी सपान सांसद ने विरोध –प्रर्दशन कर रहे लोगों को भड़काया और इसी विरोध प्रर्दशन मे संभल में दो रोडवेज की बसों में प्रर्दशनकारियों ने आग लगा दी| वहीं प्रर्दशनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव करना शूरू कर दिया | वहीं पुलिस ने इस हिंसा में भाग लेने वाले करीब 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है,और इसमें सपा के सांसद को दंगा भड़काने के लिए मुख्य आरोपी बनाया गया है|
यूपी के सीएम योगी ने दिया सख्त कार्यवाही के निर्दश
उत्तर प्रर्देश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रर्देश में हुई हिंसक घटना में उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है| सीएम योगी ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुआ कहा है कि हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं की जाएंगी| जिन प्रर्दशनकारियों ने सरकारी व जनता की सम्पति को नुकसान पहुंचाया है| हमारी सरकार उन सभी के सीसीटीवी फूटेज व वीडियोग्राफी के द्वारा प्रर्दशनकारियों को चिन्हित कर के उन से सारा पैसा वसूला जाएघा चाहे वह कोई भी हो हमारी टीम जांच कर रही है ,और उन लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी |
Image Source : indianexpress.com

